
हाथरस। यूपी के हाथरस जिले में शनिवार को सदर तहसील क्षेत्र के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला की उसकी मां के सामने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस को हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद का शक है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपी को पड़ा जा सके।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता कल्पिता के पिता हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट के ड्राइवर हैं और परिवार सरदार तहसील परिसर में रहता है। पुलिस के मुताबिक जब यह घटना हुई, तब महिला और उसकी मां बाजार से स्कूटी पर लौट रही थीं। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें रोका और कल्पिता को गोली मारकर भाग गए। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी ने बताया कि पीड़िता की मां प्रत्यक्षदर्शी है। मां ने संकेत दिया कि हत्या के पीछे पीड़िता के भाई की पत्नी से जुड़ा पारिवारिक विवाद हो सकता है।
एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि कल्पिता की भाभी के एक दोस्त ने गोलीबारी की है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावरों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
