Spread the love

बीना | छोटी बजरिया चौकी अंतर्गत आने वाले एक गांव की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दतिया निवासी आरोपी अभय अहिरवार के मामा शंकर माली की टपरियों में रहते हैं। वह मामा के यहां अक्सर आता जाता रहता है। इसी दौरान लड़की की पहचान आरोपी से हुई थी। शनिवार को आरोपी ने लड़की को फोन लगाकर बात करने के बहाने अपनी रिश्तेदार के घर बुलाया। झांसे में आकर आरोपी के परिजन के घर चली गई। इस दौरान आरोपी ने दुष्कर्म किया। लड़की ने परिवार वालों के साथ थाने में शिकायत कराई है। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *