Spread the love

गुम्मच के कलश, पादुका और माताजी को कराया नगरभ्रमण

सांसद बंटी विवेक साहू द्वारा कराया गया है मंदिर का जीर्णोद्वार

छिन्दवाड़ा। गुलाबरा स्थित शारदा माता मंदिर में त्रिदिवसीय शिखर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारंभ शनिवार को किया गया। उक्त समारोह के दूसरे दिन 15 जून को मंडप पूजन, अन्नाधिवास, धृताधिवास, पुषाधिवावास, फलाधिवास, नगरभृमण एवं शयाधिवास का आयोजन हुआ। इस दौरान गुम्मच के कलश, माताजी की पादुका और माताजी को नगरभ्रमण कराया गया। जिसमें शारदा मंदिर गुलाबरा से गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई।  शोभायात्रा शारदा मंदिर गुलाबरा से प्रारंभ होकर षष्टी माता मंदिर पहुंची, जहां पर विधि विधान से पूजन अर्चन कर शोभायात्रा वापिस शारदा मंदिर गुलाबरा पहुंची। मंदिर में सुबह से ही अनुष्ठानों का कार्यक्रम प्रारंभ हो गया था जो देर शाम तक चलता रहा। इस दौरान मंडप पूजन, अन्नाधिवास, धृताधिवास, पुषाधिवावास, फलाधिवास एवं शयाधिवास का आयोजन किया गया।  वार्ड 43 की पार्षद श्रीमती शिवानी बंटी सक्सेना ने बताया कि गुलाबरा स्थित शारदा मंदिर वर्षो पुराना है जिसका लंबे समय से जीर्णोद्वार नहीं हो पाया था। इस संबंध में सांसद बंटी विवेक साहू से चर्चा कर मंदिर के जीर्णोद्वार के लिए सहयोग की बात हुई थी। जिस पर सांसद बंटी विवेक साहू ने तत्काल ही सहमति जताते हुए मंदिर का शीघ्र ही जीर्णोद्वार किये जाने की बात कही थी। सांसद बंटी विवेक साहू ने शारदा मंदिर का जीर्णोद्वारा कराया है। उन्होंने बताया कि जीर्णोद्वार के बाद मंदिर में विधि विधान से त्रिदिवसीय शिखर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है। 

            शारदा मंदिर समिति द्वारा बताया गया है कि अंतिम दिन 16 जून को महाअभिषेक, प्रतिष्ठा, शिखर आरोहण, हवन, पूर्णाहुति एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया गया है। प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर में विधि विधान से पूजन अर्चन किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *