Spread the love

छिंदवाड़ा – भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने बताया कि किसानों की मांग पर मध्यप्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी करने का आदेश जारी किया है । आगामी 19 जून से उपार्जन हेतु पंजीयन प्रारंभ हो जाएगा तथा शीघ्र ही मूंग एवं उड़द की खरीदी सरकार आरंभ करेगी । इसमें मूंग 8682 रूपये प्रति क्विंटल तथा उड़द 7400 रूपये प्रति क्विंटल की दर से सरकार खरीदेगी । बिजली की उपलब्धता एवं सिंचाई के साधन के कारण अब किसान बड़ी संख्या में मूंग एवं उड़द की फसल गर्मी के मौसम में लगा रहे है जिससे उन्हें अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने कहा कि सरकार ने किसानों के हित में निर्णय लेते हुए ग्रीष्मकालीन मूंग एवं उड़द के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन के लिए 19 जून से पंजीयन प्रारंभ करने की घोषणा की है । सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कृषि आधारित उद्योग लगाने में भी मदद कर रही है । किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम मिले इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है । किसाना मोर्चा के जिला महामंत्री अलकेश साव, सिपतराम यदुवंशी ने किसानों से आग्रह किया है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु संबंधित किसानों को पंजीयन के लिए फसल का नाम, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, आईएफएससी कोड सहित भू-अधिकार ऋण पुस्तिका की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना आवश्यक होगा । बैंक खाता राष्ट्रीयकृत बैंक एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक की शाखा का होना अनिवार्य होगा तथा उपार्जन केंद्रो पर किसानों की सुविधा के लिए व्यवस्था उपार्जन समिति भी कार्य करेंगे । मध्यप्रदेश सरकार किसानों की सरकार है तथा वह किसानों के हित में लगातार फैसले कर रही है । किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री संजय सक्सेना ने बताया कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी 32 लाख टी.सी. कनेक्शनधारियों को सोलर सिंचाई पम्प उपलब्ध कराने वाले है इसमें प्रत्येक वर्ष 10 लाख किसानों को सिंचाई सुविधा सोलर पम्प के माध्यम से उपलब्ध होगी इसमें किसानों को मात्र 10 प्रतिशत राशि ही देनी होगी बाकी राशि प्रदेश की सरकार देगी । आने वाले 3 वर्ष में किसी भी किसान को बिजली की समस्या नहीं जाएगी । सोलर सिंचाई पम्प होने से उन्हें बिजली का बिल भी नहीं आएगा तथा वह दिन में भी सिंचाई कर सकेंगे । किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि आज अमरवाड़ा गोलीकांड के 29 वर्ष पूरे हुए है जिसमें बिजली के लिए मांग करने वाले किसानों पर कांग्रेस की तात्कालिन दिग्विजय सरकार ने गोली चलवाई थी उन्होंने अमरवाड़ा ही नहीं मैहर एवं मुलताई में भी किसानों पर गोली चलाई थी । आज कांग्रेस के नेता किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे है लेकिन जब उनकी सरकार थी तब न बिजली, न सड़क, न पानी, न बोनस था । 15 महिने की कमलनाथ कांग्रेस सरकार ने भी किसानों का गेहूं एवं मक्का पर दिया जाने वाला बोनस बंद करा दिया था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *