सांसद ने 4 मरीजों को दिलाई 2 लाख 20 हजार की सहायता

छिन्दवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से ईलाज कराने में असमर्थ लोगों को मदद दिलाने का सिलसिला लगातार जारी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मरीज एवं उनके परिजन लगातार सांसद श्री साहू से संपर्क कर आर्थिक सहायता की अर्जी लगा रहे है। सांसद श्री साहू सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोग से स्वेच्छानुदान मद से सहायता भी उपलब्ध करा रहे है। इसी के तहत सांसद श्री साहू के प्रयासों से 4 मरीजों को 2 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
इसी सिलसिले में विगत दिनों मरीजों एवं उनके परिजनों ने सांसद श्री साहू से मुलाकात करते हुए अपनी आर्थिक स्थिति का हवाला देकर गंभीर रूप से बीमार मरीजों का ईलाज कराने में असमर्थता जताते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की थी। उक्त आवेदनों पर गंभीरता पूर्वक विचार कर सांसद श्री साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर आर्थिक सहायता दिलाने का निवेदन किया था। जिसके आधार पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने परसोली निवसी परदेशी लाल पिता हरताब शाह उइके को 65 हजार, जुन्नारदेव के ग्राम जम्बाकिराड़ी निवासी भागेश पिता अतीश यदुवंशी को 50 हजार, इमलीखेड़ा निवासी श्रीमती तिलकवती पति महताब उइके को 40 हजार एवं परासिया के ग्राम लोहांगी निवासी श्रीमती जगतवती पति गोरू यादव को 65 हजार की स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है।
सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयास से सहायता राशि मिलने पर बीमारी से पीड़ित मरीज का अस्पताल में इलाज हो सकेगा। आर्थिक सहायता मिलने पर मरीज और उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है।
