Spread the love

1 गिरफ्तार डेयरी संचालक फरार
जबलपुर। अधारताल पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने कल मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध कार चालक की लोकेशन ट्रेस कर करौंदा नाला के समीप स्थित एक डेयरी के सामने खड़ी उसकी कार के आधार पर डेयरी के अंदर दबिश दी तो संदेही भूसे के ढेर में खाकी रंग के कार्टून छिपाते दिखा। पुलिस ने इन कार्टूनों की तलाशी के दौरान २ हजार १० नशीले इंजेक्शन जब्त किये। पुलिस ने मौके से नशे के सौदागर को अभिरक्षा में लेते हुए उसकी कार जब्त कर ली है। वहीं नशे के गोरखधंधे में शमिल डेयरी संचालक की तलाश की जा रही है। अधारताल थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि कल क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतलामाई घमापुर निवासी सिद्धार्थ शर्मा कल अपनी बोलेरो कार क्रमांक एमपी २० जेड के ६०७१ से बस स्टेंड से अधारताल करौंदा चौराहे के पास नशीले इंजेक्शन डंप करने जा रहा था। अवैध कारोबार की मंशा से आरोपी इन इंजेक्शनों को कहीं छिपाने की फिराक में था। सूचना पर अधारताल पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम ने कार सवार की लोकेशन ट्रेस कर उसका पीछा किया तो मुखबिर के बताये नंबर की कार करौंदा नाला के पास एक डेयरी के सामने खड़ी मिली। पुलिस ने डेयरी में रेड मारी तो एक युवक डेयरी में एक कमरे में रखे भूसे के ढेर में खाकी कार्टून छिपाते दिखा। आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पुलिस ने कार्टूनों की तलाशी ली तो दो हजार दस नग नशीले इंजेक्शन रखे मिले। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम शीतलामाई घमापुर निवासी सिद्धार्थ शर्मा बताया। कार्टूनों में मिले इंजेक्शनों में फेनिरामाईन एबिल, ब्युप्रोनोफिन, के इंजेक्शन थे। पूछताछ के दौरान तस्कर सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि उसने डेयरी संचालक लाल तिवारी की सहमति से उक्त प्रतिबंधित इंजेक्शन डेयरी में छिपाकर रखे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ड्रग कंट्रोल एक्ट व नारकोटेक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर फरार डेयरी संचालक लालू तिवारी की तलाश शुरू कर दी है।
इनकी रही भूमिका …
नशे की खेप के साथ सौदागर को पकड़ने में क्राइम ब्रांच के उपनिरीक्षक चंद्रकात झा, सहायक उपनिरीक्षक धनंजय सिंह, प्रशांत सोलंकी, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, अटल जंघेला, आरक्षक त्रिलोक, राजेश मिश्रा, राजेश पांडे, सेल के आरक्षक विनय सिंह, सहायक उपनिरीक्षक राम सनेह शर्मा, राजेश केवट, दुर्गेश की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *