Spread the love

ट्रैकिंग के दौरान अनायास ब्लागर के कैमरे में कैद हुए सोनम तथा राजा रघुवंशी
इन्दौर । बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस राजा की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सोनम और उसके चार साथियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ कर रही है। जिसमें मुख्य आरोपी सोनम और उसके तथाकथित प्रेमी राज कुशवाह द्वारा चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं। इसी दौरान एक ब्लागर द्वारा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए विडियो ने भी सनसनी फैला दी है। राजा की हत्या के पहले का बताया जा रहा यह अंतिम विडियो सोशल साइट्स पर अब तेज़ी से वायरल हो रहा है। 23 मई 2025 की सुबह करीब 9:45 बजे मेघालय के नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर ट्रैकिंग करते राजा और सोनम के इस विडियो के अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करने वाले वाले देव सिंह ने इसकी कैप्शन में लिखा है कि “जब मैंने वीडियो में राजा को देखा, तो दिल टूट गया। वह सामान्य दिख रहा था, उसे अंदाजा नहीं था कि उसका जीवन खत्म होने वाला है।” वीडियो को पोस्ट करने वाले देव सिंह के अनुसार उन्होंने यह रिकॉर्डिंग अपनी यात्रा के दौरान की थी, लेकिन बाद में जब उन्होंने इसे दोबारा देखा तो एहसास हुआ कि ये वही कपल है, जिसकी हत्या का मामला अब सुर्खियों में है। यह वीडियो 23 मई 2025 की सुबह करीब 9:45 बजे का बताया जा रहा है, जिसमें सोनम के साथ राजा रघुवंशी भी नोगरीट गांव में रात बिताने के बाद डबल डेकर रूट ब्रिज की ओर ट्रैकिंग करते हुए दिखाई दे रहा है। देव सिंह का कहना है कि उसके पास एक और वीडियो भी है, जिसमें इंदौर के वे तीन अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं, जो कपल से 20 मिनट पहले ट्रैकिंग पर निकले थे और जिन्हें पुलिस बाद में हिरासत में ले चुकी है। अब शायद इस वायरल विडियो और देवीसिंह के पास मौजूद अन्य विडियो से पुलिस को इस मामले को सुलझाने में कुछ और मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *