Spread the love

दो लाख देकर हिंदू युवती से शादी कर देह व्यापार में उतारने की बात कही थी

इन्दौर । लव जिहाद मामले में पकड़ाए आरोपियों के बाद फाइनेंसर के रूप में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का भी नाम आने के चलते पुलिस ने उसे भी आरोपी बनाया है। बता दें कि शुक्रवार रात हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने दो मुस्लिम युवकों को सुपर कॉरिडोर से हिंदू युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था पूछताछ में पहले दोनों ने अपना हिंदू नाम बताया लेकिन सख्ती के बाद सही नाम उगलते आरोपी साहिल ने वीडियो में कहा कि उसे पार्षद अनवर कादरी ने दो लाख देकर हिंदू युवती से शादी कर देह व्यापार में उतारने की बात कही थी। वहीं आरोपी अल्ताफ ने एक लाख रुपए और हिंदू युवती से शादी करने का बताया था। मामले में दोनों युवतियों की शिकायत पर बाणगंगा थाने में दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी साहिल ने कार शोरूम में कार्य करना तथा आरोपी अल्ताफ ने पेंटर होना भी बताया था। मामले में कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी का नाम आने के बाद भाजपा नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने अपने सोशल अकाउंट एक्स पर कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी द्वारा लव जिहाद के लिए फंडिंग करने पर पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह से मांग की थी कि ऐसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करें। मिश्रा ने एक्स पर लिखा कि राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए कांग्रेस लव जिहाद पर उतर आई है? क्या कांग्रेस का खूनी पंजा बहन-बेटियों के दामन पर हाथ डालेगा? जीतू पटवारी शर्म बची है या तेल लेने चली गई। मिश्रा ने एक्स पर राहुल गांधी से पूछा कि,क्या राहुल गांधी कांग्रेसियों को लव जिहाद के लिए बरात के घोड़े की सीख देकर गए हैं? वहीं अन्य हिन्दू संगठनों और कार्यकर्ताओं ने भी अनवर कादरी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। मामले में बताया जा रहा है कि पुलिस ने अनवर कादरी को भी आरोपी बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *