वाहनो को खोलकर पार्टस या फर्जी आर सी कार्ड बनाकर वाहन ही बेच देते
आरटीओ एजेंट की भी गिरोह में पाई गई मिलीभगत

भोपाल। शहर में बढ़ती वाहन चोरियो के बीच कोहेफ़िजा और शाहजहॉनाबाद थाना पुलिस ने ने बड सफलता हासिल करते हुए बेहद शातिर चोर गिरोह को दबोचा है। पुलिस ने बताया की गिरोह के आरोपी पढ़े-लिखे है, जिसके चलते उन्हें तकनिकी जानकारी है, इस आधार पर उन्होनें कई चेारी के वाहनो के फर्जी रजिस्ट्रेशन कार्ड भी आरटीओ से जानकारी हासिल कर तैयार कर लिये है। इन फर्जी आर सी कार्ड के आधार पर वह चोरी के वाहनों को बेच देते थे। या फिर पुलिस से बचने के लिये गिरोह का सरगना मैकेनिक वाहनो के पार्टस को खोलकर उन्हें अलग-अलग बेच देता था। गिरोह में आरटीओ एजेंट की मिलीभगत सामने आई है। गिरोह के निशाने पर अधिकतर नई गाड़ियां रहती थी। अलग बात यह है, गिरोह के मास्टरमांइड कि डिमांडिंग वाली गाड़ी चोरी कर पहुंचाने वाले आरोपी को 3 हजार का अलग से इनाम मिलता था। पुलिस ने गिरोह के कब्जे से करीब 7.5 लाख का माल बरामद किया है। अफसरो से मिली जानकारी के अनुसार 21 मई 2025 को संजना वर्मा नामक महिला ने रिर्पोट दर्ज कराते हुए बताया की अज्ञात आरोपी ने उनकी सुजूकी एक्सेस रात के समय शिखा टावर की पार्किग नयापुरा से चोरी कर ली है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला कायम कर उसकी तलाश शुरु की। टीम ने संदिग्धो से पूछताछ करने के साथ ही थाना इलाके में मैकेनिक की दुकानो पर नजर रखी। जॉच के दौरान संदेही का सुराग मिलने पर टीम ने मुखबिर की मदद से आरोपी अरशान पिता अब्दुल अजीज (19) निवासी, शाहजहानाबाद और नवेद खान पिता इलियास (24) निवासी बरेला गाँव व्हीआईपी रोड कोहेफिजा को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियो ने बताया की उन्होने अपने साथियो के साथ मिलकर वारदातो को अंजाम दिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के अन्य साथियो साहिल पिता रहीम (23) निवासी करोंद निशातपुरा, इमरान पिता शौकत अली (22) निवासी गौतम नगर, सलमान पिता अफजल (28) निवासी गुरूनानक कालोनी, हनुमानगंज, सज्जाद खान पिता सलीम (37) निवासी बागदिलकुशा, ऐशबाग और हैदर अली पिता सलीम अली (32) निवासी, संजय नगर ईदगाह हिल्स को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरोह के कब्जे से थाना इलाके से चोरी गये 8 चोरी के वाहन सहित खोलकर बेचे गये 3 वाहनो के इंजन तथा चेचिस के पार्टस सहित अन्य वाहनो के पार्टस जप्त किये गये। पुलिस ने बताया की आरोपी अरशान और नवेद वाहन चोरी कर उसके पार्टस गिरोह के मास्टरमांइड नवेद मैकेनिक की दुकान से अलग-अलग करके बैच देते थे। इतना ही नहीं आरोपियो ने अपने अन्य साक्षियो साहिल, इमरान, सज्जाद ओर हैदर अली को भी बेच दी। चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपियो ने उन वाहनो के फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कार्ड प्रिन्ट करवा लिये और इन वाहनो को बैचने की फिराक मे थे। गिरोह के कब्जे से पुलिस ने आठ दो पहिया वाहन एक्सेस, कई दो पहिया वाहनो के खुले हुए पार्टस, चेचिस, इंजन के टुकडे सहित अन्य सामान सहित 7 लाख 50 हजार का मामल जप्त किया है। इसके साथ ही आरोपियो से वारदात में इस्तेमाल किये जाने वाली वाहन काटने की कटर मशीन और खोलने के औजार भी जप्त किये है। पुलिस गिरोह को रिमांड पर लेकर उनसे शहर में हुई वाहन चोरी की अन्य वारदातो के बारे में भी के पूछताछ कर रही है। अफसरो का कहना है की आगे की पूछताछ में और भी खुलासे हो सकते है
