Spread the love

हिस्ट्रिशीटर बदमाश शोएब उर्फ अन्ना ने फरारी के दौरान युवक पर डाली दो लाख की अड़ी
-दी झूठे केस में फंसाने की धमकी, हत्या के मामले में गिरफ्तारी पर घोषित है इनाम

भोपाल। राजधानी भोपाल के हिस्ट्रिशीटर बदमाश शोएब उर्फ अन्ना के खिलाफ टीला जमालपुरा थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर अड़ीबाजी का मामला कायम किया है। बदमाश पर फरियादी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उस पर दो लाख रुपए देने की अड़ी डालने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बदमाश शोएब कोहेफिजा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में फरार चला रहा है, उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। फरारी के दौरान ही उसने अड़ीबाजी की वारदात को अंजाम दिया है। थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी करोंद निवासी फदियादी उबैद (42) पिता नूर मोहम्मद ने बताया की वह मैकेनिक का काम करता है। कांग्रेस नगर में आरोपी शोएब उर्फ अन्ना ने उसे रोकते हुए धमकाते हुए कहा की में शहर का बड़ा बदमाश हूं, तुम्हारा कारोबार अच्छा चलता है, मुझे दो लाख रुपए दो। आरोप है कि रकम ने देने पर बदमाश ने उसे जान से मारने की धमकी के साथ ही झूठे केस में जेल पहुंचाने की भी धमकी दी। घबराये युवक ने इसकी शिकायत डीसीपी ऑफिस में की थी। जांच के बाद पुलिस ने मामला कायम कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। स्टेशन बजरिया इलाके के कुख्यात बदमाश शोएब उर्फ अन्ना पर शहर के अलग-अलग थानों में 36 मामले दर्ज हैं। वह आबिद मेवाती हत्याकांड में का मुख्य आरोपी था। सात साल पहले उसे इस हत्याकांड में हाईकोर्ट से जमानत मिली थी। जमानत मिलने पर उसने अहाता कल्ला शाह जहांगीराबाद में रहने वाले शानू नाम के प्रॉपर्टी डीलर पर फायर किए थे। इस मामले में करीब पांच साल बाद उसकी गिरफ्तारी की जा सकी थी। पिछले साल अगस्त महीने में कोहेफिजा थाना इलाके में शालीमार अपार्टमेंट कर्बला पर रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर शफी हसन उर्फ गोलू (37) के फ्लैट रात एक बजे शोएब अन्ना, शाहिद इटारसी, आदिल बच्चा, फीरोज बाबा और अन्य 2-3 लोगो ने घुसकर परिवार के सामने ही शफी पर फायर कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *