
नरसिंहपुर। जिला मुख्यालय के साइबर सेल टीम के द्वारा 24 लाख कीमत के 114 गुम हुए मोबाइलों को खोजने में सफलता प्राप्त की साइबर टीम ने तकनीकी तरीको का उपयोग कर गुम हुए मोबाइलों को ढूंढ निकाला और नरसिंहपुर पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के नेतृत्व में धारकों को मोबाइल वितरित किये गए वही एकत्रित मोबाइल धारकों को जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पुलिस 24 घन्टे आपकी सुरक्षा के लिए खड़ी हैं।
