Spread the love

7 जुआडि़यों से 4 लाख से अधिक जब्त
जबलपुर। शहर से दूर शादी विवाह समारोह के लिए रिसोर्टनुमा होटल पसरीचा में जमे जुए के फड़ पर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा, यहां शहर के सात नामचीन लोग जुआ खेलते हुए पकड़ा| पुलिस ने मौके से 4 लाख 2 हजार 300 रुपए और ताश पत्ती जब्त किए है|
बताया गया है कि मुखबिर से डायरेक्टर पुलिस अधीक्षक को होटल पसरीचा में जुए के फड़ जमे होने की सूचना मिली थी, जिसकी उन्होंने तस्दीक कराने के बाद कंट्रोलरुम प्रभारी सतीश झारिया, धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार गौतम, गोराबाजार थाना प्रभारी टेकचंद शर्मा, के नेतृत्व में पुलिस बल ने होटल पसरीचा में अंदर खाना खाने वालें हाल में दबिश दी| यहां 7 जुआड़ियों अर्जुन मूलचंदानी उम्र 65 वर्ष निवासी रांझी मेन रोड़, सतीश शर्मा उम्र 48 वर्ष निवासी रामपुर छापर थाना गोरखपुर, भरत मृगनानी उम्र 35 वर्ष निवासी पुष्पकुंज कालोनी गोरखपुर, शैलेश चौरसिया उम्र 61 वर्ष नर्मदा रोड़ आदित्य कालोनी गोरखपुर, अनिल शर्मा उम्र 70 वर्ष निवासी जेडीए कालोनी रांझी, भूपेन्द्र सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी अनंतारा तिलहरी गोराबजार, मनीष सोनी उम्र 56 वर्ष निवासी गढ़ा फाटक जुआ खेलते हुए पकड़े गए| ड़ से ताश पत्ते एवं 4 लाख 2 हजार 300 रूपये जप्त किए गए| सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
जुआड़ियों को पकड़ने में कन्ट्रोल रूम प्रभारी सतीष झारिया के निर्देशन में चौकी प्रभारी धनवंतरी नगर उप निरीक्षक दिनेश गौतम, चौकी प्रभारी गौर उप निरीक्षक टेकचंद शर्मा, सहायक उप निरीक्षक सोमनाथ, आरक्षक विनय एवं, चौकी धनवंतरीनगर के आरक्षक रजनीश यादव तथा थाना गोरखपुर के आरक्षक अजय भारद्वाज तथा कन्ट्रोलरूम की टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *