Spread the love

इंदौर। ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में नई जानकारी सामने आई है। जांच में सामने आया हैं कि सोनम दो मोबाइल नंबरों का उपयोग करती थी। कॉल डिटेल के मुताबिक, एक नंबर पर उसकी मार्च माह के 25 दिन में 119 बार बातचीत हुई है। कई बार लंबी बातचीत भी की गई है। हालांकि, शिलॉन्ग पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
उधर, पुलिस की एक टीम बुधवार को इंदौर में सोनम के घर पहुंची है। तीन पुलिस अधिकारी उसकी मां और भाई से पूछताछ कर रहे हैं। यही पुलिस अधिकारी कल राजा रघुवंशी के घर भी गए थे।
शिंलांग पुलिस का मानना है कि सोनम ने शादी से करीब एक माह पहले ही राजा को मारने की प्लानिंग शुरू की थी। ऐसा इसलिए माना जा रहा है, क्योंकि आरोपी सोनम, राज और विशाल की अप्रैल में ही मुलाकात हो चुकी थी।
इंदौर के अवंती रेस्टोरेंट के मालिक ने पूछताछ में यह जानकारी दी है। निमोनकर ने बताया कि सोनम, राज और विशाल अप्रैल में उनके रेस्टोरेंट में एक-दो बार आए थे। उनकी क्या बातचीत हुई, यह उन्हें नहीं पता। तारीख भी याद नहीं है।
राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने बताया कि सर्चिंग के दौरान बड़ा भाई सचिन भी मौजूद था। लेकिन उन्हें फ्लैट के बाहर ही रोक दिया गया। मेघालय पुलिस और इंदौर क्राइम ब्रांच के करीब 6 सदस्य जांच में शामिल थे। सभी ने फ्लैट की सर्चिंग की। इस दौरान वहां से कुछ बरामद हुआ या नहीं, हमें नहीं बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *