
सिहोरा पुलिस की कार्रवाई
जबलपुर। चोरी की योजना बनाते हुए सिहोरा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है| उनके पास से एक बिना नंबर की मोटर सायकिल, लोहे की रॉड, हथौड़ी, आरी ब्लेड, पिंचिस तथा पिस्टलनुमा लाईटर जब्त किया हैं| ये आरोपी ईदगाह की दीवाल के पास छिपकर किसी मकान में चोरी करने की योजना बना रहे थे| तीनों आरोपी कटनी के एनकेजे के निवासी बताए गए हैं जो सिहोरा में चोरी के इरादे से आए थे|
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ईदगाह की दीवाल के पास छिपकर बैठे शुभम उर्फ गोलू निषाद उम्र 25 वर्ष निवासी बड़ी खिरहनी दुर्गा चौक एनकेजे जिला कटनी , प्रदीप उर्फ परमू सूर्यवंशी उम्र 26 वर्ष निवासी उड़िया मोहल्ला थाना एनकेजे जिला कटनी, अमित चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी नयागांव एनकेजे जिला कटनी को घेराबंदी कर पकड़ा गया| पूछताछ में आरोपियों ने सिहोरा में चोरी की नीयत से आना बताया और पूर्व में चोरी करने की वारदाते भी स्वीकार किया| आरोपियों के पास से चोरी में प्रयुक्त चोरी की सामग्री और एक मोटरसायकिल जब्त की गई हैं| पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 313 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
