
बरगवां ओव्हर ब्रिज मार्ग की स्वीपिंग मशीन से की गई सफाई
सुगम जल निकासी हेतु अभियान चलाकर की जा रही नाले नालियों की सफाई
कटनी। नगर के विभिन्न मुख्य एवं अन्य मार्गो को साफ एवं स्वच्छ रखकर नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था मुहैया कराने के उद्देश्य से निगम प्रशासन द्वारा रोजाना दो शिफ्ट में मुख्य एवं अन्य मार्गो की सार्वजनिक सड़कों एवं नाले-नालियों की सफाई कार्य उपरांत कचरे के उठाव का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा डोर टू डोर कचरे का संग्रहण किया जाकर विभिन्न गलियों को भी साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास जारी है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के उद्देश्य से विगत रात्रि रोड स्वीपिंग मशीन के माध्यम से बरगवां ओवर ब्रिज मे चांडक चौक से बरगवां तक मार्ग की सफाई कराई गई। वहीं स्वच्छता दूतों के माध्यम से बस स्टैंड के संपूर्ण परिसर सहित रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग, सुभाष चौक, झंडा बाजार, गोल बाजार, घंटाघर सहित अन्य मुख्य मार्गों की सफाई का कार्य किया गया। वहीं दैनिक सफाई व्यवस्था के दौरान नगर के विभिन्न वार्डो के मुख्य एवं अन्य मार्गो, डिवाइडर, सेल्फी प्वाइंट बाजार क्षेत्रों आदि की सफाई उपरांत कचरे का उठाव कार्य किया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास किये गए।
सेवन इलेवन नाले की हुई सफाई
आगामी वर्षा ऋतु के दौरान नगर के मार्ग में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने हेतु अभियान चलाकर की जाने वाली नाले- नालियों की सफाई व्यवस्था के तहत बुधवार को माधव नगर स्थित सेवन इलेवन रेस्टोरेंट के बाजू स्थित बडे नाले की सफाई हेतु अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वच्छता दूतों के माध्यम से नाले में लगी खरपतवार एवं सिल्ट की तल्ली से सफाई की जाकर सुगम जल निकासी के प्रयास किये गए। वहीं नई बस्ती, राष्ट्रीय स्कूल के सामने स्थित नाले, रघुनाथ गंज वार्ड ओव्हर ब्रिज के पास की नालियों, आधार काप कटनी पब्लिक स्कूल के पास, बारडोली कॉलेज के सामने स्थित नाले, भट्टा मोहल्ला पानी की टंकी के सामने एवं संतोष बंशकार के घर के सामने से शमशान भूमि गेट तक, नेहरू वार्ड सीवर लाइन, वार्ड क्रमांक 9 स्थित हरिजन बस्ती के नाले, पाठक वार्ड स्थित रतन मैरिज गार्डन के पास, वार्ड क्रमांक 11 कटनी पब्लिक स्कूल से के.डी.सी कॉलेज के अंदर तक, वार्ड क्रमांक 27 सतनाम रोड लाइन के सामने स्थित नाला की सफाई कार्य के साथ ही वार्ड क्रमांक 44 में सुगम पानी निकासी की व्यवस्था हेतु जे.सी.बी मशीन के माध्यम से कच्ची नाली की खुदाई का कार्य किया गया।
