
कटनी। वृद्धा रामरती कुम्हार, चक्रवर्ती को जब वृद्धावस्था पेंशन का स्वीकृति पत्र मिला तो एक बार भी वह भरोसा नहीं कर पाईं कि उनके जीवन की राह आसान हो गई है। अब उन्हें सरकार हर माह 600 रुपए पेंशन देगी। नगर निगम कटनी की राम निवास सिंह वार्ड क्षेत्र की निवासी असहाय एवं वृद्ध 83 वर्षीय महिला श्रीमती रामरती कुम्हार, नगर निगम कटनी कार्यालय में मंगलवार 17 जून को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दिलाने की फरियाद लेकर पहुंची थी। जहां निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देश पर पेंशन शाखा में संलग्न अधिकारियों द्वारा उनकी वृद्धावस्था को देखते हुए उनसे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन कराया गया तथा नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से पेंशन स्वीकृत ओदश कराकर रामरती को स्वीकृति पत्र सौंप दिया गया। पेंशन मंजूर होने पर रामरती कुम्हार के चेहरे पर आई खुशी देखते ही बन रही थी। वे कहने लगीं कि मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा कि इतनी जल्दी मुझे स्वीकृति आदेश मिल जायेगा। पहले इस आवेदन की स्वीकृति प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था। जल्दी कार्य होने से घन एवं समय दौनों की बचत हुई एवं परेशान भी नहीं होना पड़ा। पेंशन स्वीकृति आदेश की प्रति पाकर प्रसन्न होते हुए श्रीमती रामरती कुम्हार नें राज्य सरकार द्वारा संचालित इस महत्वपूर्ण योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को दुआएं देती हुई अपने घर लौटीं।
