Spread the love

…. नगर पालिका प्रशासन यातायात में बाधक बन रही विवेकानंद घाट वाली सड़क किनारे रखे टपों को हटाएगा…..
नर्मदापुरम। नगर पालिका सीएमओ सहित विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा अभी हाल ही में मीनाक्षी चौक सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण कार्य का लोकार्पण उपरांत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं मुख्य सड़क पर यातायात में बाधक बन रहे विवेकानंद घाट वाली सड़क किनारे रखे टपों को हटाकर खाली स्थान पर रखे जाने के निर्देश भी दिए गए।नगरपालिका की टीम द्वारा उन्हें वहां से हटाने के लिए दो दिनों का समय दिया गया है।बुधवार को मुख्य नगरपालिका अधिकारी हेमेश्वरी पटले और विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा निरीक्षण किया गया।
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि मीनाक्षी चौक पर बिल्डिंग डिस्टमेंटल होने के बाद निकली जगह पर टप मालिक अपनी मनमर्जी से बड़े बड़े टप रख रहे थे। जानकारी मिलते ही सीएमओ पटले द्वार अवैध रूप से रखे टपों को हटाने के तत्काल निर्देश दिए। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि महेंद्र यादव द्वारा कहा गया कि एक ही साइज के टप रखे जाएंगे।विवेकानंद घाट वाली सड़क के किनारे रखे टपों को खाली जगह पर स्थानांतरण करने निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली और ट्रेफिक सिग्नल के खंबे हटाकर उक्त कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। वही सीएमओ द्वारा वार्ड 14 अंकिता नगर में नाले पर बनाए गए मकान निर्माण का निरीक्षण किया गया और अचंभित हुई कि आखिर कैसे नाले पर मकान निर्माण की परमिशन मिल गई?
अतिक्रमण दल प्रभारी सुनील राजपूत ने बताया कि सीएमओ हेमेश्वरी पटले द्वारा निरीक्षण कर निर्देश दिए गए हैं। वहां के निवासी ने अपनी मनमर्जी से नाले पर अतिक्रमण मकान बना लिया गया है। जिससे नाले का पानी रुकने की संभावना है। दस्तावेजों की जांच कार्यवाही की जाएगी। यह बात भी चर्चा में आ रही है कि कथित रसूखदारों ने यहां पर नाले का स्वरूप बदल कर उसे निजी भूमि की तरफ कन्वर्ट कर दिया गया है, जिसकी जांच राजस्व विभाग से की जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *