
5 दिन बाद चंगुल से छूटकर भागी पीड़िता, एफआईआर दर्ज
जबलपुर। गौर तिराहे पर एक महिला का अपहरण किया गया और कार से उसे महगांव ले गए जहां पांच दिनों तक उसे बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बलात्कार किया| महिला अपनी सास के साथ लखनादौन जिला सिवनी से अपने दो साल के बच्चे का इलाज कराने जबलपुर आई थी| पांच दिन के बाद महिला आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने गांव भिलमा लखनादौन पहुंची और पूरी घटना परिजनों को बताई| इसके बाद महिला ने अपने परिजनों के साथ आकर जबलपुर के महिला पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज कराई|
पुलिस के मुताबिक ग्राम भिलमा लखनादौन जिला सिवनी निवासी एक महिला 11 जून को सुबह अपनी सास व दो साल के बच्चे के साथ बरगी बांध पहुंची. जहां पर उसने स्नान किया. इसके बाद बस में बैठकर जबलपुर आई. गौर तिराहा के पास महिला को गर्मी के कारण उल्टियां होने लगी, लिहाजा तीनों बस से उतरकर सड़क किनारे बैठे आटो का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान बच्चा रोया तो उसे चुप कराने के लिए महिला किराना दुकान बिस्किट लेने चली गई. इसी दौरान एक सफेद रंग की कार में उसके परिचित विश्वनाथ उर्फ विष्णु लोधी व उसका साथी विक्की पहुंच गए. जिन्होने जबलपुर तक छोडऩे के लिए कहा, महिला ने कहा कि सास भी साथ में आई है. विश्वनाथ ने यह कहते हुए कि गाड़ी मोड़कर सास को भी बिठा लेगे. और कार तेजी से बरगी की तरफ ले गया| शोर मचाने पर भी कार नहीं रोकी| महगांव ले जाकर उसे पांच दिनों तक बंधक बनाकर रेप किया.
सास काफी देर तक इंतजार करती रही, जब बहू व पोता नहीं आया तो गौर पुलिस चौकी पहुंचकर बहू व पोते के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई. इस बीच पीड़ित महिला किसी तरह आरोपी के चंगुह से भागकर अपने गांव भिलमा पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी, तब जाकर महिला पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराइ| पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ उर्फ विष्णु लोधी और उसके साथी विक्की के खिलाफ अपहरण और रेप का मामला दर्ज कर लिया है| आरोपी अभी फरार है|
