
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और लार्डगंज पुलिस ने गत शाम आदि प्लाजा के सामने गांजा की तस्करी में लिप्त उड़ीसा से आए दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 5 किलो 135 ग्राम गांजा जब्त किया है| जब्त किए गए गांजे की कीमत 1 लाख रुपए बताई गई है|
लार्डगंज थाना प्रभारी नवल सिंह आर्य ने बताया कि गत शाम क्राईम ब्रांच और लार्डगंज की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान आदि प्लाजा के सामने नीले रंग के ई रिक्शा में बैठे दो व्यक्ति पुलिस को देखकर आटो वालें से आटो वापस मोड़ने का कहने लगे| संदेह होने पर पूछताछ करने पर आटो चालक ने बताया कि दोनों सवारियों को दीनदयाल बस स्टेण्ड से लेकर आया है दोनों किसी को ढू़ढ़ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी ग्राम असीनवीर थाना मोनोमुण्डा जिला बुद्ध राज्य उड़ीसा निवासी 48 वर्षीय नेत्रो नागोर और ग्राम सगड़ा थाना मोनोमुण्डा जिला बौद्ध उड़ीसा निवासी 37 वर्षीय सत्यनारायण पंडा को गिरफ्तार कर लिया है| तलाशी लेने पर दोनों के पास से 5 किलो 135 ग्राम गांजा जब्त किया है| गांजा के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपी नेत्रो नागोर ने उक्त गांजा जिला बौद्ध उड़ीसा के ग्राम सगड़ा के जंगल के निवासियों से 6 हजार रूपये प्रति किलो के भाव से खरीदकर एक मोबाइल धारक पप्पू जैन को गांजा की डिलेवरी करने जबलपुर आने की बात स्वीकार की| पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20, 29 एन.डी.पी.एसएक्ट का के तहत कार्यवाही की गई।
