Spread the love

निगमायुक्त के कुशल नेतृत्व में 91.84 वेटेज स्कोर के साथ किया गया शिकायतों का ए ग्रेड के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण
कटनी । सी.एम. हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के मामले मे नगर निगम कटनी 16 नगर निगमों की सूची में टॉप 5 अग्रणी जिलों में शामिल है। शिकायतों के निराकरण मे नगर निगम कटनी ने 91.84 वेटेज स्कोर के साथ ए ग्रेड पर पांचवा स्थान हासिल किया है। निगमायुक्त श्री दुबे ने इस उपलब्धि हेतु निगम के सभी संबंधित अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी प्रकार लगन तथा मेहनत से कार्य करने के लिए कहा है। उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा प्रत्येक माह सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है। सीएम हेल्पलाइन की परफॉर्मेंस के आधार पर ए. बी.तथा सी. ग्रेड निर्धारित किया जाता है। आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने नगर निगम की विभिन्न शाखाओं के अधिकारियों को सी.एम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में और अधिक संवेदनशीलता के साथ कारगर पहल करने के निर्देश दिए हैं । नगर निगम द्वारा मई माह में प्राप्त कुल 578 शिकायतों का 53.88 वेटेज स्कोर के साथ शिकायतों का निराकरण किया गया ह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *