Spread the love

कटनी । निगमायुक्त नीलेश दुबे द्वारा नगर मंे ई-केवायसी कार्य हेतु पूर्व में जारी विशेष दल के गठन किया जाकर शिविर आयोजित करनें हेतु जारी आदेश में संशोधन किया जाकर आगामी 21 जून तक गठित दल को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ ई-केवायसी कार्य करनें हेतु निर्देशित किया गया है। निगमायुक्त द्वारा जारी इस आदेश मंे संलग्न सभी आउटसोर्स कर्मियों को एक सप्ताह हेतु पूर्वानुसार विभागीय कार्यो को संपादित करने हेतु मुक्त करते हुए सभी दल प्रभारियों एवं वार्ड वसूलीकर्ताओं को नियत अवधि में सीएससी आपरेटर एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से समग्र ई-केवायसी का कार्य सुनिश्चित करनें के निर्देश दिए है। निगमायुक्त श्री दुबे ने आवश्यकतानुसार उचित मूल्य दुकानों एवं अन्य स्थानों मे आउटसोर्स कर्मचारियों को भेजकर ई-केवाईसी का कार्य कराने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *