
रात में आफत बनकर आई बारिश, कई जगह पानी भरा
जबलपुर। एक तरफ जहां गर्मी भरे वातावरण को बारिश ने सुकून दिया तो वहीं कहीं जगहों पर पेड़ गिरने, मकान गिरने और जलप्लावन की आफत भरी खबरे भी प्रकाश में आई| वहीं कहीं स्थानों पर पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हुए तो वहीं विद्युत अवरोध हुआ| कही लाईन जल गई तो कही मीटर जल गए|
मकान का छज्जा गिरा……
रातभर बारिश के असर से हनुमानताल क्षेत्र में राजा रसगुल्ले के पीछे गली में स्थित राजकुमार दुबे के दो मंजिला मकान का छज्जा गिर गया| मकान मालिक राजकुमार दुबे ने बताया कि, रात भर पानी गिरने से उनका मकान का हिस्सा ढह गया।
गढा बाजार में जलप्लावन……….
गढ़ा बाजार में पानी भरने की खबर है| बताया गया है कि गढ़ा बाजार में अतिक्रमण हटाए जाने के बाद बंद हुई पानी की निकासी के कारण सड़कों पर पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई|
वहीं पुलिस ग्राउंड में आयोजित खेलकूद स्पर्धा बारिश के चलते कैंसल कर दी गई।
मानस भवन के सामने पेड़ गिरे………..
राईट टाउन स्थित स्मार्ट सिटी ऑफिस मानस भवन के सामने दो पेड़ बारिश में धराशाई हो गए। पेड़ की डिगाल टूट कर विद्युत लाईन में गिरी, शॉर्टसर्किट होते ही विद्युत सप्लाई अवरुद्ध हो गई| बल्देवबाग में कई जगह लाइन शॉट होने से विद्युत उपकरण और मीटर जल गए|
