
पत्थर और डंडे से मारपीट, दोनों पक्षों पर मामला दर्ज
जबलपुर। घमापुर थाना अतंर्गत झामनदास चौक नटबाबा की पहाड़ियां में घरेलू विवाद को लेकर समधी समधन के बीच जमकर मारपीट हो गई| बताया गया है कि समधी की लड़की ने समधन के लड़के से प्रेम विवाह किया था बाद में दोनों के बीच घरेलू विवाद होने लगा| पिता होने के नाते समधन को समझाईश देने पर एतराज था जिस पर मारपीट शुरु हो गई और पत्थर व डंडे के हमले में समधी समधन दोनों घायल हो गए|
घमापुर पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार झामनदास चौक नटबाबा की पहाड़िया निवासी 50 वर्षीय सूरज समन की बेटी नंदनी समन का प्रेम विवाह गोलू चौधरी से हुआ है| नंदनी एवं गोलू का घरेलू वाद विवाद चलता था जिसे वह दोनों को समझाता था| गत रात लगभग 11.30 बजे नंदनी अपने भाई साहिल के जन्मदिन पर मायके आई थी तभी गोलू चौधरी नंदनी को बुलाने लगा, तो नंदनी ने कहा कि खाना खाकर आ रही हूं, इसी बात को लेकर गोलू चौधरी नंदनी को गालियां देने लगा, तो नंदनी अपने पिता सूरज समन के साथ घमापुर थाने पहुंची जहां दोनों पक्षों का समझाकर घर भेज दिया था| जैसे ही घर के पास पहुंचे, उसी समय गोलू चौधरी, गोलू चौधरी की मां लाड़ली चौधरी दोनों उसके साथ गाली गलौज करने लगे, उसने गालियां देने से मना किया तो गोलू चौधरी ने पत्थर उठाकर सूरज के सिर पर हमला कर दिया वहीं लाड़ली चौधरी ने मारपीट कर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी| पुलिस ने आरोपी मां बेटे के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 118(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष झामनदास चौक निवासी 45 वर्षीय श्रीमति लाडली चौधरी के बेटे गोलू और बहू नंदनी के बीच घरेलू विवाद चला रहा है, नंदनी यह कहते हुये कि भाई का जन्मदिन है भाई के घर चली गयी थी बेटा गोलू सब्जी का ठेला बंद कर घर आया एवं फोन लगाकर नंदनी को घर बुलाया, नंदनी घर आयी तथा दोनों में लड़ाई होने लगी उसने दोनों को समझाया, तो सूरज समन नंदनी को थाने लेकर आ गया, तो वह भी पीछे पीछे आयी। दोनों आपस में बात कर घर जा रहे थे, जैसे ही सूरज के घर के पास पहुंचे तभी सूरज समन गालीगलौज कर डण्डे से मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सूरज समन के खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 296, 115(2), 351(2), बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
