Spread the love

पेट्रोलखोर कार चालक से पंप कर्मी दहशत में

जबलपुर। इन दिनों शहर में एक सक्रिय पेट्रोलखोर से पेट्रोल पंप कर्मी दहशत में हैं। दरअसल एक शातिर कार चालक पेट्रोल डलवा कर कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो जाता है‌। आरोपी ने तिलवारा और पनागर के पेट्रोलपंपों में इस तरह की वारदात की| खास बात यह है कि आरोपी ने सभी जगह 27 सौ रुपए कही पेट्रोल डलवाया और बिना पैसे दिए फरार हो गया| पेट्रोलपंपों में लगे सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर एक पेट्रोलपंप संचालक ने इस बात की थाने में शिकायत की तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ है कि एमपी 20 सीरीज को एमपी 21 सीरीज में बदलकर यह चालबाजी की जा रही थी| पुलिस ने जब आरटीओ रजिस्ट्रेशन की जांच पड़ताल की तो इस नंबर की कार सुभाष चौक जयप्रकाश नगर अधारताल निवासी एक महिला के नाम पर रजिस्ट्रर्ड निकली| पुलिस ने कार के संबंध में महिला से पूछताछ की तो उसने स्वीकार किया कार उसकी है पर उसने कार किराए पर दे रखी है| पनागर पुलिस ने कार मालिक को थाने में पेश करने के निर्देश दिए| बताया गया है कि कुछ दिन पहले तिलवारा स्थित दुबे पेट्रोलियम, एचपी पेट्रोलियम और रिलायंस पेट्रोलियम में इस तरह की वारदात हुई युवक कार क्रमांक एमपी 20 वन सीजे 3285 मारुति सुजुकी लेकर पहुंची और 27 सौ रुपए का पेट्रोल भराकर फरार हो गया| कुछ दिन बाद उसने पनागर, बरौंदा पेट्रोलपंप में भी इसी तरह की वारदात की| सीसीटीव्ही फुटेज से घटना सामने आई| जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लग्जरी कार में पेट्रोल डलवाने के बाद बिना पैसे दिए उक्त युवक तेजी से फरार हो गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पनागर थाने में इस मामलें की शिकायत पेट्रोलपंप संचालक ने दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि यह कार एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है| प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आई है के एमपी 20 सीरीज को एमपी 21 की सीरीज में बदला गया है| ताकि लोगों को लगे कार कटनी जिले की है| कार मालिक तक पुलिस पहुंच गई| कार मालिक महिला ने पुलिस ने कहा है कि उसने कार को किराए पर दे रखा है| लिहाजा पुलिस ने युवक को थाने में पेश करने के लिए कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *