Spread the love

झुलसी छात्रा की हालत गंभीर, आरोपी युवती गिरफ्तार
जबलपुर। गौरीघाट थाना अतंर्गत अवधपुरी कालोनी में एक युवती ने अपनी बचपन की सहेली पर तेजाब उड़ेल दिया| जिससे वह 70 प्रतिशत झुलस गई| उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया| पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है| बताया गया है कि दोनों आपस में अच्छी दोस्त थी| बीच में किसी बात को लेकर अनबन हो गई और एक माह से बातचीत बंद थी| रविवार की रात आरोपी युवती ने सहेली को सप्राईज के बहाने घर के बाहर ले गई और उस पर तेजाब उड़ेल दिया| एक लंबे समय बाद जबलपुर में एसिड अटैक की घटना सामने आने से सनसनी फैल गई|
गौरीघाट पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवधपुरी कालोनी निवासी 23 वर्षीय बीबीए छात्रा श्रद्धा दास की बचपन की सहेली अवधपुरी कालोनी निवासी 21 वर्षीय इशिता साहू से एक माह से बातचीत नहीं हो रही थी| गत शाम लगभग 7.30 बजे श्रद्धा के घर इशिता साहू आई और उससे बाहर टहलने और कुछ सप्राईज देने की बात कहने लगी, उसने कहा कि कल पेपर है वह पढ़ाई करेगी तो इशिता साहू ने कहा कि थोड़ी देर के लिये बाहर आ जाओ तो वह बाहर आयी और इशिता साहू से बात कर अपने घर जाने लगी, तभी इशिता साहू ने अपने हाथ में लिये सफेद रंग के जार में रखा एसिड उसके चेहरे पर डाल दिया, जिससे उसे तेज जलन हुई| उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां जोसना दास एवं पिता पीरलाल दास आ गये| मां उसे बाथरूम ले गयी एवं उस पर पानी डाला और उसे अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे भर्ती कर लिया गया है| उसे पकड़ने के दौरान मां के हाथों में भी चोटें आ गयी| एसिड से श्रद्धा के शरीर पर आंख, मुंह सीना, दोनों पैर, हाथ झुलस गए। पुलिस ने आरोपिया इशिता साहू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ रिपोर्ट पर धारा 124(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *