
जबलपुर। लार्डगंज थानान्तर्गत पांच माह पूर्व यादव कालोनी में रहने वाली एक वृद्धा को मनी लॉडिंग में गिरफ्तारी का भय दिखाकर उसके खाते से अपने खाते में 60 लाख रूपये ट्रांसफर कराने वाले साइबर ठग को राजस्थान के नागौर जिला से अभिरक्षा में लिया है, आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन एक चैक बुक व एक एटीएम कार्ड जब्त किया गया है। क्राईम ब्रांच थाना पुलिस के मुताबिक पटेल मोहल्ला यादव कालोनी निवासी श्रीमति राशि शर्मा के पति व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर से आसिस्टेंट वर्क्स मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त है शर्मा दंपत्ति का खाता एसबीआई कमला नेहरू नगर शाखा में हैं गत 10 जनवरी को सुबह 10.45 बजे वृद्धा राशि शर्मा के मोबाईल पर कोई गुमनाम काल गया काल करने वाले अज्ञात व्यापारी ने उनसे कता कि आपके सिम का कोई नरेश गोयल दुरूपयोग कर मनी लॉडिंग कर रहा हैँ। जिसके कारण उक्त सिम दो घंटे में बंद हो जाएगा और आप गिरफ्तार हो जाएंगे। उक्त व्यक्ति ने वृद्धा से तत्काल दो लाख रूपए वेरिफकेशन के लिए आरजीटीएस के माध्यम से जमा करने के लिए कहा। अज्ञात व्यक्ति ने वृद्धा शशि शर्मा से कहा कि वेरिफिकेशन के बाद यह पैसा वापस कर दिया जायेगा इस तरह अज्ञात जालसाज ने अलग-अलग तारीखों में 59 लाख 65 हजार रूपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिये। जबलपुर क्राईंम ब्रांच पुलिस ने राजस्थान के जयपुर दबिश देकर देवरीकला नागौर निवासी मुकेश चौधरी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
