
बीना ! क्षेत्रांतर्गत फरियादी तरुण पिता माखनलाल करौसिया निवासी राजीव गांधी वार्ड बीना द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने साथियों के साथ ऑफिस बापट कॉम्प्लेक्स जा रहा था, तभी रास्ते में पिंकू सोनकर, राजकुमार सोनकर एवं सूरज सोनकर (सभी निवासी शिवाजी वार्ड बीना) ने रास्ता रोककर शराब पीने के लिए ₹1000 रुपये की मांग की। फरियादी द्वारा पैसे न देने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की एवं उसकी बुलेरो गाड़ी में तोड़फोड़ की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।
