Spread the love

सागर ! 18.05.2025 की रात्रि करीब 20:00 बजे पीड़िता को बहला-फुसलाकर जबरन ले जाया गया था। बाद में उसे गुड़गांव स्थित एक कमरे में रखा गया, जहां उसके साथ लगातार कई दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता द्वारा घटना के संबंध में अपने परिजनों के साथ थाना छानबीला में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक सागर को सूचना दी गई, जिनके द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए तथा शीघ्र गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम गठित करने के आदेश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *