सागर ! 30 जून की शाम बहेरिया पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रूसल्ला निवासी सोनू अहिरवार (उम्र 24 वर्ष), हाल निवासी ग्राम सिदगुआ, थाना बहेरिया, अवैध रूप से धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी की कमर में बकानुमा धारदार छुरा छिपाकर रखा पाया गया, जिसे मौके पर जप्त कर लिया गया। आरोपी के पास से बरामद हथियार के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने के कारण आरोपी सोनू अहिरवार के विरुद्ध थाना बहेरिया में अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई।
