
छिंदवाड़ा – 2 जुलाई को कांग्रेस अनुसूचित जाति महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष संतोषी गजभिये, नगर अध्यक्ष नेहा आम्रवंशी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व सांसद नकुलनाथ एवं प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष गुरूचरण खरे के मार्गदर्शन में एक बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें संतोषी गजभिये द्वारा महिलाओं के सशक्तीकरण, महिलाओं को रोजगार, उनके जीवन उत्थान एवं विकास के बारे में जानकारी दी । इस अवसर पर मुख्य रूप से सीमा मण्डराह, किरण गजभिये, शर्मिला चैधरी, पुष्पा पहाड़े, ममता रावेल, ललिता बोनेकर, सुमन पहाड़े, सरिता गोनेकर, कंचना मिनोटे, पुष्पा पहाड़े, संगीता पहाड़े, अज्जू बघेल, पंचफुला रंगारे, ममता बिंझाड़े, दीक्षा डेहरिया, अंजना टांडेकर सहित सैंकड़ों महिलायें उपस्थित थे ।

