Spread the love

प्रताड़ित करते ब्लेकमैल कर रही थी संजू
इन्दौर। गत 22 मई को एम आई थाना क्षेत्र स्थित अपने निवास पर परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल विनोद यादव ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। मामले में शक की सुई उसकी महिला मित्र संजू राणा पर टिकी थी कि वह उसे प्रताड़ित करते ब्लेकमैल कर रही है।‌ शक के आधार पर पुलिस ने 22 मई की रात को ही उसे हिरासत में ले भी लिया था। परन्तु ठोस सबूत न होने के कारण पुलिस ने दूसरे दिन उसको बयान लेकर छोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस ने जांच कार्रवाई करते मृतक हेड कांस्टेबल विनोद की पत्नी सुमन तथा अन्य दोस्तों के बयान और डिजिटल सबूतों के आधार पर संजू राणा के खिलाफ प्रताड़ित और ब्लेकमैल करने का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को विनोद के बैंक अकाउंट चेक करने पर पता चला कि विनोद द्वारा अधिकतर पैसे संजू राणा के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए हैं। संजू राणा, उसको झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दे उस पर उसके एक मकान की रजिस्ट्री अपने नाम करने के लिए दबाव बना रही थी। वह लगातार विनोद को कॉल कर रही थी। विनोद द्वारा सुसाइड किए जाने के पहले भी संजू ने कॉल किया था और वह उसके सरकारी निवास पर उससे मिलने भी गई थी। विनोद इन्हीं बातों से परेशान था और उसने आत्म हत्या का कदम उठा लिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर संजू राणा की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *