Spread the love

डेढ़ किलो गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। ओमती पुलिस ने रेलवे पुल नंबर 3 के पास एक्टिवा में गांजे की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 245 ग्राम गांजा, 25 हजार रुपए, मोबाइल और गांजा बिक्री के नगदी 500 रुपए जब्त किए है|
ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल ने बताया कि गत दिवस मुखबिर की सूचना पर रेलवे पुल नंबर 3 के पास एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसटी 6879 में गांजा रखकर बेच रहे गोलबाजार निवासी 27 वर्षीय ऋषभ अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है| गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर भरतीपुर निवासी राजा सोनकर ने गांजा बिक्री हेतु उसके पड़ौस के गढ़ा फाटक पप्पी टेंट हाउस के रहने वाले धीरज पटेल उर्फ धीरू को देना तथा धीरू पटैल द्वारा उसे गांजा बेचने हेतु देते हुये दिन भर की गांजा बिक्री का हिसाब उससे लेकर राजा सोनकर को देने की बात स्वीकार की है| उसने बताया कि दोनों उसे प्रतिदिन 500 रूपये मजदूरी के रूप में देतें है तथा जो ग्राहक आनलाईन पेमेंट करते हैं वो राजा सोनकर के द्वारा उसको दिये हुये क्यूआर कोड में गांजा खरीदने के पैसे सीधे राजा सोनकर के खाता में ट्रांसफर करते हैं वह पैसे ट्रांसफर का फोटो क्लिक करके राजा सोनकर को व्हाटसएप पर सेंड करता है| पुलिस ने आरोपी ऋषभ अहिरवार के कब्जे से 1 किलो 245 ग्राम गांजा कीमती लगभग 25 हजार रूपये, रेडमी कम्पनी का टच स्क्रीन मोबाइल, गांजा बिक्री के 500 रूपये तथा घटना में प्रयुक्त एक्टिवा जब्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *