Spread the love

उपभोक्ताओं के स‍िर का दर्द बना ब‍िजली व‍िभाग का स्‍मार्ट मीटर
उपभोक्ता बिल संशोधन के लिए विभाग के चक्कर काट रहे उनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं

खंडवा । सरकार द्वारा प्रदेश में लोगों की सुविधा के लिए स्मार्ट विद्युत मीटर घरों में लगाए गए थे जिससे जनता को सुविधा उपलब्ध हो लेकिन यही स्मार्ट मीटर अब आम जनता के लिए मुसीबत बन गए हैं
नया मीटर लगने के बाद कई इलाकों में लोगों को दोगुना या उससे भी अधिक बिल मिल रहा है। ऐसे में क्षेत्रवासियों का गुस्सा स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ रहा है। ज्यादा बिल आने के आरोपों की बीच अब उपभोक्ताओं की जेब भी हांफने लगी है। हालांकि, विद्युत विभाग सामने आ रहे मामलों की जांच कराकर सुधार का दावा कर रहे हैं। बिजली की खपत अक्सर मौसम के अनुसार घटती-बढ़ती है, लेकिन यदि नया मीटर लगते ही अगले ही दिन भारी-भरकम बिल आ जाए तो कोई भी परेशान हो सकता है। वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि
उपभोक्ताओं की बिल बढ़कर आने की शिकायत मिली है। इसकी जांच कर उपभोक्ताओं को संतुष्ट किया जाएगा। बिल में पूरी तरह पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है।

बाहेती कॉलोनी निवासी मनीष एवं समाजसेवी भाजपा प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि उनके घर पर जून मध्य में स्मार्ट मीटर लगाया गया था। पहले तक तो 400 रुपये से 700 रुपये तक प्रतिमाह बिल आता था, लेकिन मीटर बदलने के बाद जुलाई में 2000 रुपये से ऊपर बिल प्राप्त हुआ है। हमारे उपयोग में कोई वृद्धि नहीं हुई है उसके बावजूद इतना बिल आना समझ नहीं आ रहा है।
स्मार्ट मीटर को लेकर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ता की समस्याओं को हल नहीं कर पा रहा है। शिकायत करने के बाद भी बिजली उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं दी जा रही है जिससे बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है आनंद नगर स्थित एमसीबी ऑफिस में कई शिकायत की गई लेकिन यहां पर भी उपभोक्ताओं को निराशा ही हाथ लगी शिवसेना मांग करती है कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं पर बिजली विभाग शीघ्र ही ध्यान देकर उनकी समस्या हल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *