Spread the love

ईओडब्ल्यू ने रंगे हाथो दबोचा, पहली किस्त वसूल रहे थे आरोपी
छिंदवाड़ा। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ) की जबलपुर टीम ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सब इंजिनियर और ग्राम रोजगार सहायक को 65 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार फरियादी लालजी सोलंकी, निवासी ग्राम खिरखिरी, तहसील चौरई, जिला छिंदवाड़ा ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर में 15 जुलाई 2025 को लिखित शिकायत करते हुए बताया की उसके भाई की पत्नि आरती वर्मा ग्राम पंचायत खिरखिरी की सरपंच है। ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत में नाली निर्माण एवं सड़क निर्माण के कार्य के निरीक्षण और काम पूरा हो जाने पर कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने के ऐवज में उसके भाई की सरपंच पत्नि आरती वर्मा से सब इंजिनियर नीरज डेहरिया पिता जीएल डेहरिया, जनपद पंचायत चौरई, जिला छिंदवाड़ा रिश्वत के रुप में 50 हजार और ग्राम रोजगार सहायक, आशीष शर्मा पिता विजय शर्मा, ग्राम पंचायत खिरखिरी, जनपद पंचायत चौरई, जिला छिंदवाड़ा 15 हजार की रिश्वत की मांग कर रहे है। अपनी शिकायत में फरियादी ने रिश्वत मांग रहे दोनो अधिकारियों को पकड़वाने की बात कही हैं। शुरुआती जॉच में रिश्वत मांगने की शिकायत सही पाये जाने पर टीम ने उन्हें रंगे हाथ दबोचने के लिये जाल बिछाया। टीम ने रिश्वत की रकम देने के लिये फरियादी की दोनो से बात करवाई और आरोपियो ने पहली किस्त के रुप में उसे 25 हजार रुपये लेकर आने को कहा। आरोपियो को पकड़ने के लिये ईओडब्ल्यू की दो टीमें बनाई गई। शुक्रवार 18 जुलाई को जैसै ही फरियादी से आरोपी सब इंजिनियर नीरज डेहरिया ने 25 हजार और आरोपी ग्राम रोजगार सहायक आशीष शर्मा ने 5 हजार की रकम अपने कब्जे में ली। तभी वहॉ पहले से घात लगाकर बैठी आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, जबलपुर की टीमो ने दोनो को एक ही स्थान पर रंगे हांथों पकड़ लिया। दोनो आरोपियो से ली गई घूस की रकम जप्त कर आगे की कार्यवाही की गई है। ट्रैप के लिये बनाई गई एक टीम में मनजीत सिंह, उपुअ. प्रेरणा पाण्डेय, निरी. मोमेन्द्र कुमार मर्सकोले, निरी., आर० (चालक) सगीर खान, आर० सुमित पाण्डेय शामिल थे। वहीं अतिरिक्त टीम में एवी. सिंह, अपुअ., भूमेश्वरी चौहान, निरी. प्र०आर० (चालक) कयूम खान, आर० सुमित रजक, जसलीन कौर, महिला आर. शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *