
160 इंजैक्शन और एक्टिवा जप्त
जबलपुर। क्राईम ब्रांच और पनागर पुलिस ने गत रात वाहन चैकिंग के दौरान बजरंगबली मंदिर के सामने मेन रोड उर्दुआ खुर्द में नशीलें इंजैक्शन के कारोबार में लिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 160 नशीले इंजैक्शन और एक्टिवा जब्त की है|
पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि गत रात क्राईम ब्रांच और पनागर पुलिस ने उर्दुआ मोड़ में वाहन चैकिंग के दौरान एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसई 3622 में इंजेक्शन रखकर परियट पनागर निवासी 25 वर्षीय सचिन उर्फ राहुल पटेल और जयप्रकाश नगर अधारताल निवासी 44 वर्षीय गुड्डू उर्फ पुरुषोत्तम काछी को घेराबंदी कर पकड़ा गया| तलाशी लेने पर एक्टिवा में रखी 80 फेनेरमाईन मेलियेट एवं 80 ब्यूप्रेनार्फिन इंजेक्शन जब्त किए है| इंजेक्शन के संबंध में पूछताछ करने पर गुरुनानक वार्ड पनागर निवासी दीपक जैन से नशीले इंजेक्शन खरीदना और दीपक जैन के कहने पर शुभम मोटा के द्वारा इंजेक्शन भेजने की बात स्वीकार की| पुलिस ने चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 22, एनडीपीएस एक्ट एवं 5/13 ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई कर मामला जांच में लिया है| आरोपी दीपक जैन एवं शुभम मोटा फरार है। बताया गया है कि पकड़े गये दोनों आरोपी अपराधी प्रवृत्ति के हैं गुड्डू उर्फ पुरोषोत्तम के विरूद्ध ड्रग कंट्रोल एक्ट मारपीट चोरी के 7 अपराध तथा सचिन के विरूद्ध ड्रग कंटोल एक्ट, आर्म्स एक्ट, छेड़छाड़, मारपीट चोरी के 7 अपराध पंजीबद्ध है।
