Spread the love

जबलपुर। हनुमानताल तालाब में जारी निर्माण कार्य में घोर अनियमित्ता का आरोप लगाते हुये कांग्रेस पार्षद ने प्रदर्शन किया. यहां नेता प्रतिपक्ष अमरीश मिश्रा कहा में बताया है कि हनुमानताल तालाब का उन्नयन 1 करोड़ 60 लाख की लागत से अमृत योजना के फंड से कराया जा रहा है जिसका समय सीमा लगभग 9 माह है बारिश के कार्यकाल को मिलाकर लेकिन बारिश के पहले जो तालाब की सिल्ट को पूरी तरह निकाल कर बाहर करना था उसमें 25 प्रतिशत ही सिल्ट को साफ किया गया है पूरी सिल्ट आज भी तालाब में जमी हुई है तालाब के आसपास कहीं पर भी तालाब को विकसित करने के लिए कोई भी कार्य नहीं किया गया। कांग्रेस पार्षद दल ने आरोप लगाते हुए कहां है की महापौर और क्षेत्रीय विधायक की आपस की लड़ाई में हनुमानताल तालाब उपेक्षित हो रहा है वही नगर सत्ता के राज में व्याप्त भ्रष्टाचार के क्रम में अधिकारी और सत्ता पक्ष के नेता अपनी जेब भरने के लिए हनुमानताल तालाब सफाई और उन्नयन कार्य में खानापूर्ति कर रहे हैं जिसको कांग्रेस पार्षद दल किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस दौरान उप नेता प्रतिपक्ष शगुफ्ता उस्मानी गुड्डू नबी, पार्षद गुलाम हुसैन, पार्षद हर्षित यादव, पार्षद श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण गोटिया, मिंटू पांडे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनुराग गढ़वाल, सतीश तिवारी, गुड्डू चौबे, सुरेंद्र तिवारी, रवि सोनकर, दिलीप साहू, रज्जू सराफ, रोहित नेमा, मंकू चौदहा, रोमिल सराफ, अनुपम सराफ, नीलेश जैन, सीटू अग्रवाल, गंगा सेन, राजा सोनी, रिशु सराफ, आलोक सराफ, रोहित सराफ, आलोक सोनी, मोहित राठौर, अंकित अग्रवाल, शुभम नामदेव, आकाश सोनी, सोनू कुकरेले, राजा रैकवार, शाहिद एवं अनेक क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *