Spread the love

अहमदाबाद। ऑनलाइन रमी की लत ने अहमदाबाद में एक नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल को चोर बना दिया। इसके लिए महिला ने बुर्का पहनकर कॉलेज की तिजोरी से 8 लाख रुपये चुराए, लेकिन आरोपी महिला की दाहिनी आंख के पास एक तिल ने पकड़वा दिया।
दरअसल मेघानीनगर स्थित एक नर्सिंग कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल ने 22 जुलाई की सुबह 6 बजे कॉलेज की तिजोरी से 8 लाख रुपये चुराए। महिला ने 500 के नोटों की गड्डी चुराई थी। चोरी का पता तब चला जब सुबह कॉलेज के प्राचार्य ने तिजोरी खुली देखी। उन्होंने तुरंत स्टाफ से पूछताछ शुरू की। इसके बाद चोरी की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने रात भर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। सीसीटीवी फुटेज में एक बुर्का पहने महिला को पैसे चुराते दिख रही है। पुलिस को उसकी दाहिनी आंख के पास एक तिल दिखाई दिया, जिससे उन्हें शक हुआ। अगली सुबह जब पुलिस द्वारा वाइस प्रिंसिपल से फुटेज के बारे में पूछा गया, तब वाइस प्रिंसिपल अपना गुनाह कबूल कर लिया।
पुलिस से पूछताछ में वाइस प्रिंसिपल ने बताया कि वह ऑनलाइन रमी की लत में बुरी तरह फंस चुकी थी और कर्ज में डूब गई थी। कर्ज चुकाने और गेम जारी रखने के लिए चोरी करने का फैसला किया। पुलिस ने वाइस प्रिंसिपल के घर से 2.36 लाख नकद बरामद किए। बाकी 5.64 लाख उसके ऑनलाइन गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर हो चुके थे, जिसे पुलिस ने फ्रीज कराया है। पुलिस अब बाकी रकम की बरामदगी के लिए कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *