Spread the love

दस्तावेज लेने के बाद फायनेंस कंपनी से लोन ले लेते है सायबर जालसाज
भोपाल। सायगर जालसाजो द्वारा रकम ठगने के लिये नये-नये तरीके इस्तेमाल किये जा रहे है। ऐसा ही एक मामला राजधानी में सामने आया है, जहॉ ठगोरो ने बच्चे की ऑनलाइन क्लास के नाम पर उसके परिजनों से दस्तावेज सहित अन्य जरूरी जानकारी लेने के बहाने ओटीपी मांगकर फाइनेंस कंपनी से लोन ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार सूरज नगर रातीबड़ में रहने वाले किशोर कुमार ने सायबर सेल में लिखित शिकायत करते हुए बताया की करीब एक महीने पहले उनके पास ओडा ऑनलाइन क्लास के नाम से अनजान व्यक्ति ने फोन कर बच्चों की पढ़ाई के लिये ऑनलाइन क्लासेस के बारे में बातचीत की। किशोर ने इसके लिये हामी भर दी, इसके बाद साल भर की फीस 17 हजार रुपए तय हुई। बच्चे के रजिस्ट्रेशन के नाम पर 150 रुपए के साथ ही उनके आधार कार्ड व पेन कार्ड मांगे गये और मोबाइल पर आए ओटीपी देने की बात कही गई। उनकी बातों में आकर फरियादी ने अपने मोबाइल पर आये ओटीपी को बता दिया। इसके बाद उसने ढाई हजार रुपए और देने को कहा गया, फरियादी ने यह रकम भी भेज दी। प्रोसेस पूरा होने के बाद उनके बच्चे की ऑनलाइन पढ़ाई शुरु हो गई। करीब एक माह बाद किशोर उस समय हैरान रह गये जब उनके पास बजाज फायनेंस से फोन आया और उन्हें बताया गया की उनका बजाज फायनेंस का लोन चल रहा है, उसकी ईएमआई बाउंस हो गई है। फायनेंस कंपनी से जानकारी लेने के बाद किशोर कुमार ने ऑनलाइन स्टडी कराने वालो से संपर्क कर कहा की उन्होनें उसकी बिना अनुमति के उसके नाम से लोन क्यों ले लिया। इस पर उनसे कहा गया की पढ़ाई के लिए हमने एकमुश्त पैसे ले लिए हैं, और आप धीरे-धीरे लोन की किश्त देते रहना। इसके लिये उन्होनें मना करते हुए लोन कैसिंल करने को कहा। किशोर को बताया गया की वह अगले दिन कॉल करें तब उनका लोन कैसिंल करवा दिया जायेगा। लेकिन इसके बाद कई दिन तक कोशिश करने पर भी लोन लेने वालो का फोन नहीं लगा। फरियादी ने अपने स्तर पर पड़ताल की तब पता चला कि उनकी तरह और भी कई लोग इसी तरह की ठगी का शिकार हो चुके हैं। जांच के बाद सायबर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जॉच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *