Spread the love

पथरिया। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में एनएसएस छात्र/छात्रा इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कॅरियर स्वामी मार्गदर्शन द्वारा आज दिनाक 22.07.2025 को नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष्य दीप प्रज्जवलित की गई। कार्यक्रम में पथरिया एसडीओपी सुश्री प्रिया सिंधी एवं पथरिया टी.आई. अमित मिश्रा उपस्थित हुए। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनय वर्मा सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की प्रेरणा दी एसडीओपी सुश्री प्रिया सिंधी ने सोशल मीडिया, साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। इसके पश्चात् पथरिया टी आई श्री अमित मिश्रा ने सभी  को नशा मुक्ति की शपथ दिलाईं।

कार्यक्रम मे एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ जगदीश अहिरवार, डॉ. खुदैजा परवीन अंसारी, श्री सत्यनारायन लाड़िया, डॉ देवेश अहिरवार, डॉ बलबीर ठाकुर, श्री शेख ताज एवं महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी तथा अधिक संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री धर्मेंद्र कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रशासनिक अधिकारी डॉ. गजेंद्र नामदेव द्वारा व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *