Spread the love

शाहवर को लेकर राजस्थान पहुंची क्राईम ब्रांच, दो दिन और बढ़ा रिमांड ,वीडियो में नजर आई पीड़िता की हुई पहचान

क्लब 90 का मैनेजर मोहित बघेल, सौरभ शर्मा और राजदार गौरव चौहान उर्फ नानखटाई भी राडार पर
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य शफीक मछली के भाई और भतीजे के हाई प्रोफाइल ड्रग्स मामले लगातार चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। भतीजा यासीन हबीबगंज में स्थित एक मॉल में बने क्लब में डीजे का काम करता है। सूत्रो के अनुसार उसके द्वारा अपने काम की आड़ में पार्टी और क्लब में आने वाली महिलाओं और युवतियों को एमडी ड्रग के जरिए अपने जाल में फंसा कर शारीरिक शोषण की भी बात सामने आई है। यासीन के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होने की चर्चा है, हालांकि वीडियो वायरल करने वाले तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। और इस बारे में अफसरो ने कुछ भी कहने से साफ इंकार किया है। वहीं पुलिस ने ड्रग्स पैडलर शावर की रिमांड अवधि कोर्ट से 2 दिन ओर बढ़ावाई है। पहले 23 जुलाई को 5 दिन की रिमांड मिली थी, अब वह 27 जुलाई तक पर है। वहीं रिमांड पर चल रहे यासीन को फिर से रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है।

छेड़छाड़ का प्रकरण भी है दर्ज
पुलिस सूत्रों के अनुसार शफीक मछली के सगे भाई शाहवर को राजस्थान ले जाया गया है। यहां उससे हुई पूछताछ के बाद राजस्थान से एमडी ड्रग्स रैकेट का कनेक्शन सामने आ रहा है। इधर, यासीन के मोबाइल से बरामद आपत्तिजनक वीडियो के मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। हालांकि फिलहाल यासीन और लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार फरहान का कोई कनेक्शन क्राइम ब्रांच को नहीं लगा है। पुलिस को लगता है कि क्लब 90 और टीआईटी कॉलेज में पढ़ने वाले फरहान के बीच यासीन के साथ कोई कनेक्शन हैं। यासीन अहमद के खिलाफ निशातपुरा थाने में 16 जनवरी, 2025 को छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करने की शिकायत भी दर्ज होने का पता चला है। इस मामले में वह गिरफ्तार हो चुका था और चालान भी अदालत में पेश किया जा चुका है।

मोबाइल में मिले वीडियो की जॉच जारी
पुलिस को जांच में उनके मोबाइल से न केवल शारीरिक शोषण के वीडियो बल्कि 22 से ज्यादा ऐसे वीडियो मिले हैं, जिसमें वह लड़कों को बंद कर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में आरोपी अपने दोस्तों के सामने ही युवती से अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। सूत्रो के मुताबिक आरोपियो की गिरफ्तारी के बाद इस पीड़िता से पुलिस ने संपर्क कर लिया है। पुलिस उसकी काउंसलिंग कराने की बात कह रही है। इसके बाद पीड़िता चाहती है तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

क्लब 90 फिर आया टारगेट पर
पुलिस इन दोनों आरोपियों के करीबी पब और कैफे संचालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है। पुलिस को मामले की जांच के दौरान पता चला है कि आरोपी यासीन इन पब व कैफे में एमडी ड्रग खपाने का काम करता था। वहीं भोपाल के हथाईखेड़ा के जिस क्लब 90 में लड़कियों के साथ लव जिहाद और रेप किया गया, उसके मैनेजर मोहित बघेल को क्राइम ब्रांच ने हिरासत में ले लिया है। साथ ही शावर मछली के करीबी गौरव चौहान उर्फ नानखटाई की भी तलाश की जा रही है। पूर्व में शहर के चर्चित लव जिहाद और अब ड्रग तस्कर में सबसे बड़ा नाम गौरव चौहान का सामने आया था। शारिक मछली का सबसे बड़ा राजदार गौरव चौहान उर्फ नानखटाई ही है। क्योंकि इससे पहले उसका नाम लव जिहाद में सामने आया था। वह महाकोशल के मंत्री का करीबी भी बताया जाता है। क्योंकि गौरव के सोशल मीडिया अकाउंट में अपने साथ मंत्री, उनके भाई की तस्वीरें भी सोशल मीडियो पर पोस्ट की हैं। ऐसे में अब पुलिस गौरव चौहान से लगातार पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस से सौरभ शर्मा और क्लब 90 का मैनेजर मोहित बघेल से भी पूछताछ करने में जुटी हुई है। जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सके। पुलिस ने यासीन और शाहवर के कुछ करीबियों को भी पूछातछ के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया है। पुलिस को अंदेशा है कि इन लोगों से पूछताछ के दौरान एमडी ड्रग की तस्करी से जुड़े कई राज सामने आ सकते हैं।

मीडियाकर्मी के नाम का पास आरोपी की गाड़ी पर मिला-
आरोपी यासीन की गाड़ी पर विधानसभा सत्र का पास लगा हुआ था। जब पुलिस ने पास के संबंध में जानकारी निकाली तो पता चला कि उक्त पास एक मीडियाकर्मी के नाम से जारी हुआ था। उस मीडियाकर्मी की जानकारी भी सामने आ चुकी है। आंशका है कि पुलिस अब मीडियाकर्मी से भी पूछताछ कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *