Spread the love

आरोपी से चोरी की पांच मोटर सायकिलें बरामद
गुना। गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के दिशा निर्देशन मे गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा विगत दिवस वाहन चैकिंग के दौरान एक शातिर बाईक चोर गिरफ्तार कर, जिससे चोरी की पांच मोटर साइकिल बरामद कर की गई है ।
उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 16 मार्च 2025 को फरियादी गौरब सिंह परिहार निवासी सैनिक विहार कॉलोनी केंट गुना के द्वारा दिनांक 15-16 मार्च 2025 की रात में अपने घर के पोर्च से टीव्‍हीएस कंपनी की अपनी अपाचे मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MU 0279 के चोरी हो जाने की केंट थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, साथ ही उसी रात एसएएफ कॉलोनी से अपने परिचित आशीष तोमर की भी हीरो एचएफ डीलक्‍स मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MU 4370 के चोरी होने की बात कही गई थी, जिस पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 269/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
मोटर साइकिल चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में कैंट थाना पुलिस द्वारा सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के अज्ञात आरोपी की निरंतर तलाश की गई । साथ ही इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर चोरी गई बाईक एवं उसे चुराने वाले अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किये गये । इसी तहत विगत दिवस केंट थाना पुलिस द्वारा अशोकनगर रोड़ पर वाहन चैकिंग के दौरान एक काले रंग की हीरो एचएफ डीलक्‍स मोटर के चालक को रोककर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पहलवान सिंह पुत्र श्रीलाल कुशवाह उम्र 36 साल निवासी ग्राम कान्‍हाखेड़ी थाना कुम्‍भराज जिला गुना का बताया एवं जिससे गाड़ी के दस्‍ताबेज मांगे जाने पर वह कोई दस्‍ताबेज नहीं दे पाया, जिससे गाड़ी के संदिग्‍ध लगने पर जिसकी बारीकी से जांच करने पर वह केंट थाने के अप.क्र. 269/25 में चोरी हुई हीरो एचएफ डीलक्‍स मोटर सायकिल पाई गई, इस संबंध में पहलवान सिंह कुशवाह से पूछने पर उसके द्वारा उक्‍त मोटर सायकिल 3-4 महीने पहले एसएएफ कॉलोनी से चोरी करना बताया, साथ ही गुना में अलग-अलग जगहों से चार और मोटर सायकिलें चोरी करना बताया । इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी पहलवान सिंह कुशवाह की निशादेही से चोरी की चार और मोटर सायकिल 1-टीव्‍हीएस अपाचे इंजन नंबर AE8D2314212, 2-हीरो स्‍प्‍लेण्‍डर इंजन नंबर HA11EDM4T16530, 3-एक्टिवा स्‍कूटी इंजन नंबर JF91ED0116035 एवं 4-हरे-काले रंग की यामाहा मोटर सायकिल जिसके इंजन-चैसिस नंबर घिसे हुए मिले, को आरोपी पहलवान कुशवाह के कब्‍जे से विधिवत जप्‍त किया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी से जप्‍तशुदा अन्‍य चारों मोटर सायकिलों के चोरी होने संबंधी जानकारी जुटाई जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *