Spread the love

एटीएस की कार्रवाई जारी, फर्जी दस्तावेज बनाने वालों पर शिकंजे की तैयारी
जबलपुर। एंटी टेररिस्ट स्कवाड स्पेशल फोर्स एटीएस की टीम ने एक अफगानी नागरिक को गिरफ्तार किया| पूछताछ में 20 और अफगानी युवकों की जानकारी मिली हैं| बताया गया है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर इन युवकों के पासपोर्ट भी जबलपुर में बने हुए है| पश्चिम बंगाल से इनका कनेक्शन बताया जा रहा है| एटीएस गहन छानबीन में लगी हुई है और पश्चिम बंगाल तक जांच का दायरा एटीएस ने बढ़ा दिया हैं| एंटी टेररिस्ट स्क्वाड के पास इनपुट था कि जबलपुर में कुछ अफगानी युवक अवैध रुप से निवास कर रहे थे| इस सूचना पर पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बीते 10 सालों से जबलपुर में रह रहे अफगानी नागरिक सोहबत खान पिता बदरुद्दीन खान निवासी छोटी ओमती को गिरफ्तार किया है। एटीएस को प्राथमिक जांच में लगभग ऐसे 20 अफगानी युवकों की जानकारी मिली है, जिनके पासपोर्ट जबलपुर के पते से बनवाने का प्रयास किया गया है, जिसमें पश्चिम बंगाल निवासी अकबर और इकबाल के पासपोर्ट भी जबलपुर के फर्जी पते से बने हैं।
आतंकवादी निरोध दस्ता (एटीएस) ने जबलपुर से पश्चिम बंगाल तक जांच का दायरा बढा दिया है, ताकि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनाने वाले और अनैतिक रूप से देश में रहने वाले अन्य लोगों को पकड़ा जा सके। टीम ने कार्रवाई करते हुए अफगानी नागरिक सोहबत खान पिता बदरुद्दीन खान को गिरफ्तार किया गया है।
सोहबत पिछले 10 सालों से अवैध रूप से जबलपुर में रह रहा था, सोहबत ने क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से निकाह भी कर लिया है। सोहबत खान ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपना भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया था। सोहबत पश्चिम बंगाल और छतीसगढ़ में रहने वाले अपने अफगानी साथियों के लिए भी जबलपुर के फर्जी पते पर दस्तावेज तैयार पासपोर्ट बनवा रहा था। अब एटीएस की टीम इन अफगानी नागरिकों के फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाले और पुलिस सत्यापन में सहयोग करने वालों के साथ साथ फर्जी पते से पासपोर्ट दिलवाने वालों के संबंध में पूछताछ कर रही है| इसमें कुछ सरकारी दफ्तर के लोग भी निशाने में आ सकते है| आरोपी सोहबत खान ने साल 2015 में जबलपुर से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया और 2020 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया।
अब तक ये हुए गिरफ्तार ………….
सूत्रों के मुताबिक एटीएस ने अब तक सोहबत खान पिता बदरुद्दीन खान निवासी छोटी ओमती, दिनेश गर्ग पिता श्रवण कुमार गर्ग निवासी विजय नगर जबलपुर और महेंद्र कुमार सुखदन पिता माधव प्रसाद सुखदन निवासी एपीएन स्कूल के पास कटंगा को गिरफ्तार किया है। एटीएस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद यह पाया कि आरोपी दिनेश गर्ग वन विभाग में वनरक्षक है और विगत 2 वर्षों से कलेक्टर कार्यालय के चुनाव सेल में कार्य कर रहा है। एटीएस को पासपोर्ट बनवाने के लिए अब तक लगभग 10 लाख रुपए के लेन देन की जानकारी मिली है। संपूर्ण मामले की जांच एटीएस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *