
जबलपुर। घमापुर थानांतर्गत अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में फरार इनामी आरोपी की गिरफ्तारी पर डीआईजी जबलपुर रेंज जबलपुर द्वारा ईनाम की राशि में अभिवृद्धि की हैं। थाना घमापुर अंतर्गत धारा 87, 64(2)एम, 351(2) बीएनएस एवं 3(1) डब्ल्यू, 3(2)व्ही एससीएसटी एक्ट के प्रकरण में आरोपी मित्तल नगर नई बस्ती आदमपुर थाना उमरी बेगमगंज जिला गौंडा उत्तर प्रदेश निवासी 23 वर्षीय अरबाज खान पिता जावेद खान फरार हैं। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी मे सहयोग प्रदान करने वाले को 5 हजार रुपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा एसपी संपत उपाध्याय द्वारा की गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हर संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु गिरफ्तारी नहीं की जा सकी। आरोपी पर उद्घोषित ईनाम राशि में अभिवृद्धि करते हुये फरार आरोपी को जो कोई भी व्यक्ति या पुलिस अधिकारी, कर्मचारी गिरफ्तार करेगा, करायेगा या ऐसी सूचना देगा जिससे आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सकें, उसे डीआईजी जबलपुर रेंज अतुल सिंह द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है।
4 फरार आरोपियों पर ईनाम की घोषणा………….
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज प्रकरणों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सूचना पर एसपी द्वारा इनाम की घोषणा की गई हैं। इनमें विजय नगर थानांतर्गत धारा 147, 149, 294, 307, 506, 120 बी, 427 भादवि में फरार आरोपी सोहेल उर्फ शेएब पर 10 हजार रुपए, मदनमहल थानांतर्गत धारा 137(2), 96, 65(1) बीएनएस एवं 5, 6 पाक्सो एक्ट में फरार आरोपी अमन राय उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम गंगाई बडखेरा थाना चरगवां पर 5 हजार रुपए, मझगवां थानांतर्गत धारा 331(4), 305ए बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपी की तलाश पतासाजी पर 3 हजार रुपए एवं कैंट थानांतर्गत धारा 420, 467, 468, 471 भादवि में आरोपी पूरन सिंह इंदोरिया उर्फ रवि पिता महाराज राज सिंह इंदोरिया निवासी घर संसार किराना स्टोर श्रीनगर कालोनी मुरार थाना भाटीपुर जिला ग्वालियर पर 3 हजार रुपए की इनाम की घोषणा की गई।
