
मोबाइल ने कराया दो पक्षों बवाल
जबलपुर। हनुमानताल थानांतर्गत मोहरिया में शनिवार की सुबह बदमाशों ने मोबाइल टूटने पर उसे बनवाने के विवाद पर घर में घुसकर एक ही परिवार के पांच लोगों पर आंखों में मिर्ची झोंककर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस वारदात में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार हेतु विक्टोरिया में भर्ती कराया गया है। जहां सभी की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। मारपीट में दोनों पक्ष के लोग घायल हुए है| दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं|
हनुमानताल पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार आजाद नगर मोहरिया निवासी अरमान खान ने असाफ के घर में मोबाइल चार्ज में लगाया था, जहां गिरने से अरमान का मोबाइल टूट गया था| अरमान ने मोबाइल बनवाने को कहा तो इसी बात को लेकर शनिवार को सुबह लगभग 8 बजे तीनों भाई असाफ, सोनू एवं मोनू अरमान के घर के सामने गालीगलौज करने लगे| अरमान और उसके पिता बल्लू हलीम खान बाहर निकले तो तीनों ने पिता पुत्र के साथ मारपीट कर दी| असाफ ने चाकू से और सोनू ने लोहे के पाईप से हलीम खान पर हमला कर घायल कर दिया| उसका बेटा अरमान बीच बचाव करने आया तो मोनू ने लोहे के पाईप से उसके सिर पर भी हमला कर जान से मारने की धमकी दी|
वहीं दूसरे पक्ष आजाद नगर मोहनिया राजाबाबा की कुटी हनुमानताल निवासी 43 वर्षीय कबाड़ी मोहम्मद अकबर असांरी के यहां गत दिवस सलमान ने अपना मोबाईल चार्ज में लगाया था चार्ज हो जाने पर मोबाइल ले गया था बाद में मेरा मोबाईल तुम लोग तोड़ दिये हो कहते हुए सुधरवाने के लिए 2 हजार रुपए की मांग करने लगा, इसी बात पर शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे अरमान और बल्लू हलीम खान उसके घर के पास आकर गाली गलौज करने लगे, उसके बेटे जावेद उर्फ सोनू ने बाहर आकर गाली गलौच करने से मना किया तो दोनों जावेद के साथ मारपीट करने लगे, मोहम्मद एवं उसका बेटा सोहिल, असाब और पत्नी रूकसाना बीच बचाव करने लगे तो अरमान और बल्लू हलीम खान दोनों ने चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे मोहम्मद अकबर के कान के नीचे , मोहम्मद जावेद अंसारी को पीछे कमर , पीठ , सोहेल अंसारी को सीने , कमर , पत्नी रुकसाना को कमर में बाये तरफ, हाथ में चोट आई हैं| चोट अधिक होने से पत्नी रुकसाना और बेटे को विक्टोरिया अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर धारा 296, 109(1), 3(5) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
