
छिंदवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा तामिया मंडल की महिलाओं के द्वारा तामिया के सुरभी लॉन में सावन माह के शुभ अवसर पर हरियाली महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन किया गया । हरियाली महोत्सव के कार्यक्रम में बहनों ने सावन के गीत गाए, झूला झूल कर सावन के झूलो का आनंद लिया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर ने सभी बहनों को हरियाली महोत्सव की बधाई शुभकामनाएं दी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी द्वारा चलाये जा रहे हैं अभियान एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण किया गया ।

इस अवसर पर महामंत्री मीना दुबे, जनपद अध्यक्ष सविता बोसम, नगर पालिका उपाध्यक्ष सोनिया कुमरे, मंडल अध्यक्ष किरण वाजपेयी, भुवनेश्वरी भन्नारे,राखी पाटिल, निशा मालवी,रंजीता डेहरिया,अरुण विश्वकर्मा श्रीमती पुष्पा मिश्रा, वैशाली उपाध्याय, रश्मि तंतु बाय, तारा धुर्वे, उमा डेहरिया, प्यारी बाई साहू, तुलसा श्रीवास्तव, कमला कौरव सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही ।
