Spread the love

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

सागर कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत आज संयुक्त कलेक्टर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, तहसीलदार श्री प्रतीक रजक एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय द्वारा कार्यवाही करते हुए दीनदयाल चौराहा बस स्टैंड स्थित मयूरी राजस्थान मिष्ठान भंडार पर अनियमितताएं पाए जाने पर शासकीय प्रभाव से सील की गई। संयुक्त कलेक्टर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी. आर. के निर्देश पर मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत जिले में सभी खाद्य सामग्री विक्रेताओं, डेयरियों एवं मिठाई दुकानों पर नियमित सैंपलिंग की जा रही है। जहां भी मिलावट या अनियमितताएं पाई जाने पर उसकी सील किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज संयुक्त दल के द्वारा बस स्टैंड क्षेत्र में स्थित मयूरी राजस्थान स्वीट्स पर की गई कार्रवाई के दौरान अनेक अनियमितताएं सामने आईं, जिसके आधार पर प्रतिष्ठान को सील करने की कार्यवाही की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *