
जबलपुर। गोसलपुर पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को अभिरक्षा में लेकर उनकी निशानदेही पर 6 मोटर साइकिलें जब्त की हैं जिसकी कीमत 3 लाख रूपए बतायी गई है। गोसलपुर पुलिस ने बताया कि हृदय नगर निवासी अमित कुमार काछी गोसलपुर स्थित लाल पेट्रोलपम्प में काम करता है गत 4 अगस्त को अमित अपनी मोटर साइकिल ड्रीम योगा क्रमांक एमपी 20 एनआर 6784 पेट्रोल पम्प में खड़ी कर उज्जैन चला गया था। 8 अगस्त को वापस लौटा तो देखा कि पेट्रोल पम्प पर खड़ी उसकी बाईक गायब थी। अज्ञात चोरों को पकड़ने पुलिस ने पेट्रोल पम्प परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को निकलवाकर उनकी फूटेज देखी जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान चिन्हित कर मोहित असाटी व राज चौधरी को अभिरक्षा में लेकर बाईक चोरी के संबंध में पूछताछ की तो दोनों ने पेट्रोल पम्प में खड़ी मोटर साइकिल एमपी 20 एनआर 6784 को चोरी करना स्वीकार किया। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने 5 मोटर साइकिलों की चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने बूढ़ागर, सहजपुर व भेड़ाघाट थाना क्षेत्रों से इन मोटर साइकिलों को चुराकर गोसलपुर स्थित एक बंद पड़ी खदान के समीप झाड़ियों में छुपाकर रखा है। पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर पेट्रोल पम्प से चुरायी गई मोटर साइकिल समेत आधा दर्जन मोटर साइकिलें जब्त की हैं जिनकी कीमत 3 लाख रूपऐ बतायी गई है।
