Spread the love

दमोह –  भारतीय जनता पार्टी ने सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा। इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। सदस्यता अभियान के पहले चरण की समीक्षा व दूसरे चरण की तैयारियों को लेकर दमोह जिले के सभी 22 मंडलों में भाजपा की बैठक हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने तेजगढ़, जबेरा मंडल, जिला उपाध्यक्ष रूपेश सेन ने तेंदूखेड़ा, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन ने दीनदयाल नगर मंडल, तारादेही मंडल, जिला उपाध्यक्ष रमन खत्री ने बटियागढ़, नरसिंहगढ़ मंडल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रभान पटेल ने हटा ग्रामीण मंडल,  ज़िला महामंत्री गोपाल पटेल ने पथरिया, जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने बांसा, अभाना मंडल, सद्गुंवा मंडल, जिला मंत्री अरविंद उपाध्याय ने फतेहपुर, मढ़ियादो, हटा नगर मंडल,  जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार ने बांदकपुर, हिंडोरिया मंडल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र पटेल ने नोहटा, बनवार मंडल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष भोला सराफ ने पटेरा, कुम्हारी मंडल में बैठक ली।जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण सफल हुआ है। कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो तक पहुंचकर विपक्ष के झूठ और भ्रम को समाप्त करना है।  जिन पदाधिकारियों ने क्यू आर कोड से सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया, वह अभियान के दूसरे चरण में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें।

साथ ही शिक्षक, चिकित्सक, खिलाड़ी, अधिवक्ता, गीतकार, संगीतकार, साहित्यकार, चित्रकार, इंजीनियर सहित विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों को भाजपा का सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर तक कम सदस्यता वाले सभी बूथों पर भी सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा से जोड़ा जाए। सभी मंडलों की बैठक में मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, पदाधिकारी, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,  सदस्यता टोली के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *