Spread the love

भाजपा  जिला अध्यक्ष विधायक सांसद सहित कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान 

दमोह –  महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर त्रिमूर्ति परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत भाजपा के सेवा पखवाड़े का समापन हुआ, इस दौरान संपूर्ण परिसर में कार्यकर्ताओं ने सफाई की और महापुरुषों की प्रतिमा की सफाई की। इस पखवाड़े की शुरुआत 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर की गई थी।

जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि “सेवा पखवाड़े के दौरान हमने विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, और स्वच्छता कार्यक्रम प्रमुख थे। आज हमने स्वच्छता अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।सांसद राहुल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस से बापू की जयंती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा अंतर्गत विभिन्न सेवा भावी कार्य किए। त्रिमूर्ति परिसर में सफाई अभियान के माध्यम से सभी को यह संदेश देना का प्रयास है कि सभी अपने आसपास सफाई रखें।पूर्व मंत्री दमोह विधायक जयंत मलैया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के माध्यम से जन जन तक सेवा और समर्पण का संदेश पहुंचाने का कार्य प्रत्येक कार्यकर्ता ने किया है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सदैव जन सेवा के लिए तत्पर रहता है।

स्वच्छता कार्यक्रम में बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक श्याम शिवहरे, सेवा पखवाड़ा प्रभारी जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला कार्यालय मंत्री रामलाल उपाध्याय, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह प्रभारी महेंद्र जैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रिंस जैन, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा जैन, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष गणेश जाटव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साजिद रिजवी, जुगल अग्रवाल, मोंटी रैकवार, मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, श्याम विश्वकर्मा, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, श्याम दुबे, रमाकांत वाजपेई, अनिल सैनी, मुकेश खरे, राकेश लोधी, राजुल चौरहा, सृजन असाटी, करन चौबे, कृष्णा पटेल सहित कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *