Spread the love

दमोह। मोरगंज गल्ला मण्डी स्थित श्री राम मंदिर परिसर दमोह में बैठक आयोजित की गई जिसमें खोजखेड़ी वाले महंत श्री जयराम दासजी, श्री भगवान जी महंत सवालाख मानष पाठ के सांकेतिक आशीर्वाद से व नगर के समस्त मंदिरों के पुजारी, पुरोहित व आचार्य, कर्मकाण्डी, शास्त्रियों के सानिध्य में नगर पुरोहित व नगर आचार्य पद को लेकर चर्चा की गई तथा सर्वसम्मति से नगर आचार्य पद पर पं. मुरलीधर शास्त्री व नगर पुरोहित के पद पर पं. राजेश पाठक का निर्विरोध चयन किया गया। नगर आचार्य व नगर पुरोहित का कार्यकाल 6 वर्ष का रहेगा, नगर आचार्य, नगर पुरोहित की अनुपस्थिति में कभी भी कोई भी नगर आचार्य, नगर पुरोहित के अध्यक्ष पद को परिवर्तन करने का निर्णय मान्य नहीं होगा।

बैठक में नगर आचार्य पं. मुरलीधर शास्त्री ने कहा कि सर्वसम्मति से नगर के समस्त कर्मकाण्डी, आचार्य, पुरोहित, शास्त्रियों ने हमें जो दायित्व सौंपा है यह एक दायित्व नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसका मैं पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करूँगा व सदैव समाज के हित में कार्य करूँगा। बैठक में प्रमुख रूप से पं.दिनेश पाठक, पं.हरिशंकर पांडे, पं.रवि शास्त्री,पं. रामावतार तिवारी,पं.सुधीर शास्त्री,पं. कृष्णकुमार गर्ग,पं.सुनील दुबे,पं.महेन्द्र गर्ग,पं.मोनू पाठक, पं.विनोद शास्त्री,पं.रीतेश मिश्रा,पं.संजय शास्त्री, पं.राजकुमार शास्त्री,पं.अजय गर्ग, पं.दुर्गेश तिवारी, पं.बालकृष्ण शास्त्री, पं.अक्षय शास्त्री, पं.नरेन्द्र तिवारी, पं.पंकज पांडेय,पं.ब्रजकिशोर तिवारी, पं.अजय दीक्षित, पं.आशीष दुबे सगरा वाले, पं.कान्हा गौतम, पं.आकाश चौबे, पं.शिवप्रसाद द्विवेदी, पं.उमेश शर्मा,ि पं.पारसनाथ शर्मा,पं.सुखदेव शर्मा,पं.विक्रम शर्मा,पं.अनिकेत शर्मा,पं. अर्पित शर्मा,पं.रवि मिश्रा टोरीवाले,पं.प्रयांशु गर्ग,पं.पवन गर्ग,पं.मुकेश पाठक,पं.रामेश्वर दुबे,पं. रामेश्वर पांडेय,पं.सुतीक्ष्ण तिवारी,पं. कमलेश तिवारी पं.कृष्णकुमार शर्मा, विकास पांडे,पं.राजा व्यास खोजाखेड़ी सहित बड़ी संख्या में विप्रजनों की उपस्थिति रही, आभार विशेष तिवारी ने व्यक्त किया सहित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *